विवाद के बाद पत्थर से कूचकर भाई की हत्या
Birsa Munda
रनिया थाना क्षेत्र के बनई पंचायत स्थित बनई मुंडा टोली में शनिवार रात आपसी झगड़े के बाद एक युवक ने अपने भाई ठुमसू कंडुलना (35) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी.
रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के बनई पंचायत स्थित बनई मुंडा टोली में शनिवार रात आपसी झगड़े के बाद एक युवक ने अपने भाई ठुमसू कंडुलना (35) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. बताया जाता है कि शनिवार की शाम प्रमोद कंडुलना और ठुमसू कंडुलना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद दोनों में हाथापाई हुई. इसी क्रम में प्रमोद कंडुलना ने आंगन में पड़े एक बड़े पत्थर से अपने भाई ठुमसू के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आरोपी प्रमोद कंडुलना फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर रविवार को तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेटा, इंस्पेक्टर अशोक सिंह और थाना प्रभारी रनिया विकास कुमार जायसवाल घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. रविवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए