crime news : रेलवे टिकट की कालाबाजारी करनेवाला गिरफ्तार
आरपीएफ ने आरोपी के विद्यानगर स्थित घर पर की छापेमारी
रांची. आरपीएफ पोस्ट रांची और अपराध शाखा ने संयुक्त रूप से सुखदेवनगर पुलिस के साथ छापेमारी कर चंद्रमौली मिश्रा को रेलवे टिकट की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किया है. वह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर का रहने वाला है. छापेमारी उसके घर में हुई थी. आरोपी के घर की तलाशी के दौरान आरपीएफ ने 16 रेलवे ई- टिकट बरामद किया. टिकट का बाजार मूल्य करीब 49,200 रुपये है. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने निजी आइडी से टिकट बनवाता था. गिरफ्तारी के बाद रविवार को आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए