भाजपा नेता विनोद साहू पंचतत्व में विलीन

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

भाजपा के सिल्ली मंडल अध्यक्ष बांसारुली निवासी विनोद प्रसाद साहू का अंतिम संस्कार गुरुवार को मुरी के स्वर्णरेखा नदी के मोक्ष द्वार घाट पर किया गया. उनके 11 वर्षीय पुत्र अमन कुमार ने मुखाग्नि दी.

विज्ञापन

सिल्ली. भाजपा के सिल्ली मंडल अध्यक्ष बांसारुली निवासी विनोद प्रसाद साहू का अंतिम संस्कार गुरुवार को मुरी के स्वर्णरेखा नदी के मोक्ष द्वार घाट पर किया गया. उनके 11 वर्षीय पुत्र अमन कुमार ने मुखाग्नि दी. वहीं अंतिम संस्कार में पहुंचे सांसद संजय सेठ व भाजपा के रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज समेत कई कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. विनोद साहू के भाई प्रमोद साहू, चचेरे भाई पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू समेत विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये. ज्ञात हो कि बिनोद प्रसाद साहू की मौत बुधवार को रांची-पुरुलिया मार्ग पर बुढ़ाआम रघुनाथ महतो चौक के समीप सड़क दुर्घटना में हो गयी थी. श्मशान घाट पर शौंडिक जागरण मंच के सदस्यों ने सांसद संजय सेठ से दुर्घटना की जांच कराने की मांग की. मौके पर रमन साहू, भूपेन भगत, गणेश साहू, संजय भगत, सुधीर साहू, राजेंद्र प्रसाद साय, बाघा सोनार, चांद हुसैन, रवींद्र करमाली, भरतदेव साय, मनोज साव, रवींद्र करमाली समेत बड़ी संख्या में शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola