सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत

Updated:
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता लवनाथ शाही (70) की मंगलवार को पकरियो पेट्रोल पंप के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी

विज्ञापन

चान्हो.

भाजपा के वरिष्ठ नेता लवनाथ शाही (70) की मंगलवार को पकरियो पेट्रोल पंप के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वह चान्हो के पकरियो गांव के रहनेवाले थे. हादसा दोपहर करीब एक बजे की है. बताया गया कि श्री शाही चान्हो से एक ऑटो में बैठकर अपने घर पकरियो जा रहे थे. पकरियो पेट्रोल पंप के समीप ऑटो से उतरने के क्रम में वे असंतुलित होकर सड़क पर गिर कर घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए मांडर के निजी अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. लवनाथ शाही अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके आकस्मिक निधन पर भाजपा नेता सन्नी टोप्पो, चान्हो व मांडर के भाजपा कार्यकर्ताओं कृष्ण मोहन कुमार, सतीश शाह, चंदन गुप्ता, अरविंद सिंह, बबलू गोप, पुरंजय महतो, रहमान अंसारी, मुकेश प्रसाद, राजनाथ सिंह, रामबालक ठाकुर आदि ने शोक व्यक्त किया है.

चान्हो 1, फाइल फोटो लवनाथ शाही.B

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola