ePaper

रांची के बिरसा मुंडा जेल अधीक्षक हामिद अख्तर से ईडी की पूछताछ आज, जानें क्या है पूरा मामला

Updated at : 07 Mar 2023 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
birsa munda central jail

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार

मनी लाउंड्रिंग के आरोपियों द्वारा जेल में फोन सहित अन्य सुविधाओं के इस्तेमाल की सूचना के बाद इडी ने जेल प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज मांगी थी. इडी की इस मांग को जेल प्रशासन ने पीएमएलए कोर्ट में चुनौती दी.

विज्ञापन

बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर से मंगलवार को पूछताछ होगी. इडी ने समन जारी कर उन्हें सात मार्च को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था. जेल प्रशासन और इडी के बीच जेल के सीसीटीवी फुटेज की मांग को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है. इडी को इस बात की सूचना है कि मनी लाउंड्रिंग के आरोपी जेल में रह कर फोन सहित अन्य सुविधाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं.

मनी लाउंड्रिंग के आरोपियों द्वारा जेल में फोन सहित अन्य सुविधाओं के इस्तेमाल की सूचना के बाद इडी ने जेल प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज मांगी थी. इडी की इस मांग को जेल प्रशासन ने पीएमएलए कोर्ट में चुनौती दी. इसके लिए यह दलील पेश की कि सीसीटीवी फुटेज देने से जेल की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. साथ ही यह मामला कैदियों की नीजता से संबंधित है.

कोर्ट में इडी की ओर से यह कहा गया कि अभियुक्तों की गतिविधियों की जांच के लिए फुटेज की जरूरत है. सुनवाई के बाद पीएमएलए कोर्ट ने सीसीटीवी फुटेज इडी को सौंपने का आदेश दिया. लेकिन जेल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज इडी को सौंपने के बदले पीएमएलए कोर्ट के आदेश को हाइकोर्ट में चुनौती दी है.

फोन नंबर जिसके नाम जारी हुआ

9334807565 अभिषेक कुमार सिंह, संजय का ड्राइवर

9263769040 अभिषेक कुमार सिंह, संजय का ड्राइवर

7257927450 बरनाली गांगुली, संजय के कर्मचारी की पत्नी

7257979522 अमर दीप राम, संजय का कर्मचारी

8862988762 आमिर सुहैल, संजय का कर्मचारी

8271107782 अरविंद कुमार, संजय का कर्मचारी

8537028089 पिंटू पटुआ, संजय का कर्मचारी

7808699850 वेद प्रकाश सिंह, संजय का कर्मचारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola