Ranchi News : अमेरिका में मना झारखंड स्थापना और जनजातीय गौरव दिवस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने झारखंड दिवस और जनजातीय गौरव दिवस मनाया.

विज्ञापन

रांची. बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने झारखंड दिवस और जनजातीय गौरव दिवस मनाया. कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराओं और भगवान बिरसा मुंडा की अमर विरासत को सम्मान दिया गया. झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और सामुदायिक उपलब्धियों को दर्शाने वाला एक आकर्षक वीडियो प्रस्तुत किया गया. एम्सी सारिका दुबे ने भगवान बिरसा मुंडा के महान योगदानों पर प्रकाश डाला. भारत के महावाणिज्य दूत बिनया श्रीकांत प्रधान ने समुदाय की उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया. थीम आधारित कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के जीवन और उनके संघर्ष को दर्शाया गया. इसके बाद ट्राइबल तरंग प्रस्तुत किया गया. संगठन के अध्यक्ष संजीव सिंह ने झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों और बिरसा मुंडा की विरासत को सम्मानित करने के लिए सभी के योगदान की सराहना की. उपाध्यक्ष प्रीति कश्यप ने भी सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया. इसके अलावा एक विशेष सम्मान समारोह में छह विशिष्ट समुदाय सदस्यों को उनकी अद्वितीय उपलब्धियों और योगदानों के लिए सम्मानित किया गया. इसमें स्वेता तिवारी, डॉ रमेश पांडेय, अनीता पाठक, मुकेश झा, डॉ संजीव शर्मा, लखेंद्र डांगी रहे. दिपेन बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर राजेंद्र प्रसाद, डॉ अविनाश गुप्ता, राजीव अखौरी, आलोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन