52वें शारदीय दुर्गोत्सव के लिए बीएयू में नयी कार्यकारिणी, 20 सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में 52वें शारदीय दुर्गोत्सव की धूम मचेगी। इस उत्सव के लिए एक नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है, जिसमें 20 सदस्यों को शामिल किया गया है। डॉ डीएन सिंह को समिति का अध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन

रांची. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) की कृषि महाविद्यालय कॉलोनी में इस वर्ष 52वां शारदीय दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. इसे लेकर दुर्गा मंडप में कर्मियों की बैठक हुई, जिसमें नयी कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. डॉ डीएन सिंह को समिति का अध्यक्ष चुना गया.

विज्ञापन

संयोजक अमरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि नयी कार्यकारिणी में डॉ राकेश कुमार सक्सेना को महासचिव और दीपू उपाध्याय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. प्रो डीके रूसिया और भोगेंद्र मिश्र को उपाध्यक्ष, डॉ सुधीर कुमार सिंह को सचिव, डॉ अरविंद कुमार सिंह को सह सचिव तथा राकेश कुमार सिन्हा को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

कार्यकारिणी समिति में धर्मेंद्र रावल, अदीप कुमार सिंह, डॉ एसके पांडेय, संजय कुमार यादव, कुमार पंकज, अभय कुमार वर्मा, आलोक मेहता, सदानंद शर्मा, देवेन्द्र सिंह और विजय कुमार सिंह समेत कुल 20 सदस्यों को शामिल किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola