ePaper

Bank Strike: झारखंड में 23-25 तक 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निबटा लें अपने काम

Updated at : 18 Mar 2025 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
Bank Strike Jharkhand

झारखंड में 23 से 25 मार्च तक बंद रहेंगे बैंक.

Bank Strike: झारखंड में 23 मार्च से 25 मार्च तक 4 दिन तक बैंक बंद रहेंगे. अगर आपको भी बैंक का कोई काम है, तो जल्दी निबटा लें. क्यों बंद रहेंगे बैं, जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट.

विज्ञापन

Bank Strike: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 23 मार्च की मध्यरात्रि से 25 मार्च की आधी रात तक राष्ट्र व्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है. 22 मार्च को बैंकों में तीसरे शनिवार का अवकाश और 23 मार्च को रविवार की सार्वजनिक छुट्टी है. इस तरह अगले सप्ताह कुल 4 दिन बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा.

8 लाख से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है यूएफबीयू

यूएफबीयू में बैकों की 9 यूनियनें शामिल हैं, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी क्षेत्र, विदेशी, सहकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लगभग 8 लाख से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करती हैं.

5 दिन की कार्यप्रणाली जैसे मुद्दों पर हड़ताल

यूनियनों ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और बीमा कंपनियों की तर्ज पर सप्ताह में 5 दिन की कार्य प्रणाली लागू होने जैसे मुद्दों पर हड़ताल पर जाने का फैसला किया है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: F1 Visa Cancelled: हमास का समर्थन किया तो नहीं पढ़ पाएंगे अमेरिका में, ट्रंप की कड़ी कार्रवाई

सरकार और प्रबंधन मांगों पर नहीं कर रहा विचार – रूपम रॉय

जेनरल सेक्रेटरी रूपम रॉय ने कहा कि सरकार और प्रबंधन हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं कर रहा. इसकी वजह से यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. जनता से इस आंदोलन के समर्थन की अपील व और असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं.

एआइबीओसी के स्टेट सेक्रेटरी ने बतायी हड़ताल पर जाने की वजह

एआइबीओसी स्टेट सेक्रेटरी प्रकाश उरांव ने बताया कि यह हड़ताल नौकरियों में बढ़ोतरी, बैंकिंग क्षेत्र में सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती, आउटसोर्सिंग पर रोक, अस्थायी कर्मियों को नियमित करने सहित अन्य मुद्दों पर हो रही है. ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ( अरेबिया) ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज ऑर्गेनाइजेशन ने किया प्रदर्शन

कंफेडरेशन ऑफ बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज ऑर्गेनाइजेशन (सीबीपीआरओ) ने अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को राजधानी में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया. जुलूस शहीद चौक से आंचलिक कार्यालय स्टेट बैंक कचहरी पहुंचा. यहां पर एक सभा हुई.

महंगाई भत्ता में एकरूपता समेत ये हैं मांगें

इस दौरान पेंशन पुनरीक्षण, स्पेशल अलायंस पर सेवानिवृत्ति का लाभ, महंगाई भत्ता में एकरूपता सहित अन्य मांग की गयी. प्रदर्शन में 350 की संख्या में सदस्य शामिल हुए. नेतृत्व नीलमणि, देवाशीष सेनगुप्ता, लक्ष्मण गिरी, एसके पाठक, जीके सिन्हा, सुनील सिन्हा, रामबली राम, सुदीप मजूमदार ने किया.

इसे भी पढ़ें

18 मार्च को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में क्या है कीमत, यहां देखें

Maiya Samman Yojana: मंईयां योजना के लिए लगा रही हैं ब्लॉक का चक्कर तो कर लें सिर्फ ये काम, खाते में खटाखट आएंगे पैसे

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola