20.3 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Ranchi News : एक जनवरी से बदल जायेगा 40 ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान का समय

ट्रेन संख्या 22349 पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का रांची आगमन दोपहर 1:05 बजे होगा

रांची. रांची रेल मंडल से चलने वाली 40 ट्रेनों के रांची व हटिया स्टेशन से प्रस्थान व आगमन के समय में परिवर्तन किया जायेगा. जो एक जनवरी से लागू होगा. जिन ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया, इनमें 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का हटिया से प्रस्थान सुबह 5:45 बजे, 13514 हटिया-आसनसोल एक्सप्रेस का हटिया से प्रस्थान दोपहर 2:55 बजे, 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का हटिया से प्रस्थान रात 10 बजे, 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस का हटिया से प्रस्थान सुबह नौ बजे होगा. वहीं 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस का हटिया से प्रस्थान दोपहर 2:30 बजे, 12835 हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस का हटिया से प्रस्थान शाम 5:25 बजे, 18637 हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस का हटिया प्रस्थान शाम 5:25 बजे होगा. 22837 हटिया-एर्णाकुलम एक्सप्रेस का हटिया से प्रस्थान शाम 5:25 बजे, 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान दोपहर 12:55 बजे, 20839 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान शाम छह बजे होगा. 13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान शाम 7:10 बजे, 15661 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस का रांची से प्रस्थान रात 8:25 बजे, 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का रांची से प्रस्थान रात 8:45 बजे, 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान रात 8:45 बजे, 18619 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान रात 9:05 बजे होगा. वहीं 20408 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का रांची आगमन सुबह 8:20 बजे, 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन सुबह 4:20 बजे, 12878 नयी दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस का रांची आगमन सुबह 11:30 बजे, 18615 हावड़ा-हटिया क्रियायोग एक्सप्रेस का हटिया आगमन सुबह 6:50 बजे, 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन सुबह 4:45, 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस का हटिया आगमन दोपहर 12 बजे, 18638 सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन दोपहर 12:15 बजे, 22838 एर्णाकुलम-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन दोपहर 3:35 बजे, 12836 सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन शाम 6:40 बजे होगा. वहीं 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन शाम 5:25 बजे, 12826 आनंद विहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का रांची आगमन सुबह 5:15 बजे, 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन सुबह 6:50 बजे, 13404 भागलपुर-रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन 08:40 बजे, 13303 धनबाद-रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन सुबह 10 बजे होगा. 13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन दोपहर 12:55 बजे, 22349 पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का रांची आगमन दोपहर 1:05 बजे, 15662 कामाख्या-रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन दोपहर 2:35 बजे, 12818 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का हटिया आगमन शाम 5:15 बजे, 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन रात नौ बजे, 18627 हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का रांची आगमन रात 10:55 बजे, 18085 खड़गपुर-रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन दोपहर 12:35 बजे, 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन शाम 7:30 बजे, 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन शाम 6:30 बजे, 13503 वर्धमान-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन शाम 5:50 बजे, 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन शाम 5:40 बजे होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel