CCL ने 32 लोगों को दिया स्वरोजगार का मौका, सब्जी ठेला पाकर शुरू करेंगे कारोबार

Updated:
विज्ञापन

अर्पिता महिला मंडल  | Prabhat Khabar Network

रांची में अर्पिता महिला मंडल ने 32 जरूरतमंद लोगों को सब्जी और ठेले वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाना है।

विज्ञापन

रांची: सीसीएल के अर्पिता महिला मंडल की ओर से बुधवार को 32 जरूरतमंद लोगों के बीच सब्जी ठेले का वितरण किया गया. इस पहल का उद्देश्य लाभार्थियों को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ठेला मिलने के बाद लाभार्थी सब्जी बेचकर अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकेंगे और सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित कर सकेंगे. अर्पिता महिला मंडल की इस पहल से जरूरतमंद लोगों को नियमित आय का साधन उपलब्ध होने की उम्मीद है.

इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को केवल तत्काल सहायता उपलब्ध कराना ही संस्था का उद्देश्य नहीं है. उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना भी अर्पिता महिला मंडल के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है.

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आय का जरिया मिल सकता है और वे अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola