यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआइटी मेसरा में14जून तक करेंआवेदन

Updated:
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआइटी मेसरा ने डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग कोर्स के आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

रांची. यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआइटी मेसरा ने डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग कोर्स के आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वर्ष 2022, 2023 और 2024 में मैट्रिक और समकक्ष परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थी 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया संस्था की आधिकारिक वेबसाइट univpoly.bitmesra.ac.in और www.bitmesra.ac.in पर होगी. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये और एससी, एसटी व ओबीसी अभ्यर्थियों ने लिए 350 रुपये तय है.

पांच संकायों में हैं 270 सीटें

संस्थान में डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के पांच संकाय संचालित हैं. इसमें कुल 270 सीटें हैं. ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 60-60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 30-30 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 90 सीटें निर्धारित हैं. विभिन्न कोर्स के आवेदक अभ्यर्थियों के लिए अंकों का मापदंड तय किया गया है. सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 50% या इससे अधिक अंक अनिवार्य है. साथ ही अभ्यर्थी की आयु सीमा 19 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola