गेट मीटिंग में श्रमिक नेताओं ने मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की

Updated:
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा द्वारा चार लेबर कोड के खिलाफ रविवार को अशोक, पिपरवार व सीएचपी परियोजना के वर्कशॉप व पिट ऑफिस पर गेट मीटिंग की गयी.

विज्ञापन

पिपरवार. संयुक्त मोर्चा द्वारा चार लेबर कोड के खिलाफ रविवार को अशोक, पिपरवार व सीएचपी परियोजना के वर्कशॉप व पिट ऑफिस पर गेट मीटिंग की गयी. इस अवसर पर मजदूरों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार चार लेबर कोड कानून को थोप कर मजदूरों को पुनः गुलामी प्रथा के दौर में धकेलना चाह रही है. इसके विरोध में संयुक्त मोर्चा द्वारा 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है. वक्ताओं ने बताया कि हड़ताल को सफल करने के लिए नौ फरवरी को पिपरवार ऑफिसर्स क्लब में हड़ताल समर्थित यूनियनों का सम्मेलन बुलाया गया है. इसमें श्रम संगठनो के कई केंद्रीय नेता चार लेबर कोड कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी देंगे. वक्ताओं ने मजदूरों से सम्मेलन में शामिल होने व देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की. गेट मीटिंग की अध्यक्षता विभिन्न परियोजनाओं में क्रमश: धनेश्वर गंझू, रवींद्र कुमार सिंह, रहमतुल्लाह व निर्मल सिंह ने किया. वक्ताओं में अब्दुलाह, रामू गोप, विद्यापति सिंह, विजेंद्र सिंह, मिथिलेश कुमार शर्मा, दिलीप कुमार महतो, अमित कुमार, मुन्नी कुमारी, प्रभा कुमारी आदि का नाम शामिल है.

हड़ताल समर्थित यूनियनों का सम्मेलन आज

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola