रांची के अंजनी कुमार सहाय बने मॉरीतानिया के राजदूत, राष्ट्रपति को सौंपा क्रेडेंशियल लेटर

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची के बरियातु हाउंसिग कॉलोनी निवासी भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी अंजनी कुमार सहाय (Anjani Kumar Sahay) को पश्चित अफ्रीका के एक देश मॉरीतानिया का राजदूत नियुक्त किया गया है. उन्होंने 8 अप्रैल 2021 को मॉरीतानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद उल्द एल गाजवानी को मॉरीतानिया की राजधानी नोआकशॉट स्थित राष्टपति भवन में आयोजित पारंपरिक समारोह में अपना प्रत्यक्ष पत्र सौंपा. इसके साथ ही उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है.

विज्ञापन

रांची : रांची के बरियातु हाउंसिग कॉलोनी निवासी भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी अंजनी कुमार सहाय (Anjani Kumar Sahay) को पश्चित अफ्रीका के एक देश मॉरीतानिया का राजदूत नियुक्त किया गया है. उन्होंने 8 अप्रैल 2021 को मॉरीतानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद उल्द एल गाजवानी को मोरेटनिया की राजधानी नोआकशॉट स्थित राष्टपति भवन में आयोजित पारंपरिक समारोह में अपना प्रत्यक्ष पत्र सौंपा. इसके साथ ही उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बता दें कि अंजनी कुमार ने विगत वर्ष जनवरी में पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में भारत के राजदूत के रूप में पदभार ग्रहण किया था. इसके बाद भारत सरकार द्वारा इन्हें मॉरीतानिया में भी भारत के राजदूत के रूप में पदस्थापित किया गया. सहाय वर्तमान में दो देशों में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं.

अंजनी कुमार सहाय का जन्म और शिक्षा दीक्षा रांची में ही हुआ है. उनके पिता डॉ केएन सहाय रांची विश्वविद्यालय के मानवशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष थे. उन्होंने बिशप वेस्टकॉट और संत एंथोनी स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने संत जेवियर कॉलेज से आर्ट्स में इंटर किया और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक और स्नाकोत्तर की पढ़ाई पूरी की.

Also Read: छात्रों के लिए सुनहरा मौका, बेहतरीन आइडिया दें और एक लाख का पुरस्कार पायें, CBSE ने किया नया ऐलान

अंजनी सहाय ने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से पत्रकारिता की डिग्री भी हासिल की है. 2003 में भारतीय विदेश सेवा में उनका चयन हुआ था. उसके बाद उन्होंने स्पेन, मेक्सिको और वेनेजुएला जैसे देशों में अपनी सेवाएं दी हैं.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola