मनमोेहक झांकी व हैरतअंगेज करतब देख दर्शक हुए अचंभित

Updated:
विज्ञापन

लोगों की लगी भीड़

विज्ञापन

मेसरा. महावीर मंडल बीआइटी के तत्वावधान में झांकी प्रदर्शनी व शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि मनन विद्या के अध्यक्ष मनरखन महतो व विशिष्ट अतिथि उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज के सचिव संतोष महतो ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. झांकी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार भुसूर गांव को 21 हजार नकद, तलवार व महावीर झंडा मिला. शस्त्र चालन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जन जागरण क्लब टेंडर को 11 हजार नकद तलवार व महावीर झंडा, द्वितीय पुरस्कार पुरस्कार पतरा टोली को आठ हजार नकद, तलवार व महावीर झंडा, तृतीय पुरस्कार अनगड़ा के बलौरा को पांच हजार नकद, पतरा टोली के बालिका वर्ग को शस्त्र चालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तीन हजार नकद व तलवार व महावीर झंडा दिया गया. वहीं कांके, अनगड़ा, ओरमांझी, नामकुम के अखाड़ेधारियों ने एक से बढ़कर एक झांकी निकाली व करतब दिखाये. मौके पर अध्यक्ष बालकिशन महतो, जितेंद्र महतो, दिपेश्वर महतो, महादेव करमाली, महेश्वर नारायण महतो, गणेश्वर नारायण महतो, ललिता देवी, रमेश महतो, आनंद महतो, रूपेश कुमार, निखिल महतो व राजा महतो मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola