सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने काम बंद कराया

Updated:
विज्ञापन

सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रखंड के छाताटांड़ के ग्रामीणों ने विरोध करके काम बंद करा दिया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिल्ली.

सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रखंड के छाताटांड़ के ग्रामीणों ने विरोध करके काम बंद करा दिया. ग्रामीणों ने काम कराने वाले को चेताया कि जब तक काम में सुधार नहीं होगा, काम बंद रहेगा. मिली जानकारी के मुताबिक सिल्ली के नायक जोबला से छाताटांड़ तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 3.5 किमी लंबी सड़क बन रही है. इसका निर्माण सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन करा रहा है. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने बताया कि जिस पुलिया पर पीसीसी की ढलाई की जा रही है, वह पहले से कमजोर है. उपर से पीसीसी का भार पढ़ते ही यह कभी भी गिर सकता है. साथ ही पुलिया के नजदीक दोनों ओर काफी बड़ी खाई है. गार्डवाल और नाली के बगैर सड़क किसी काम का नहीं है. कोई भी कभी भी गड्ढे में गिर सकता है. बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. जन प्रतिनिधियों ने काफी समय से इस सड़क के किनारे गार्डवाल और नाली बनाने का आश्वासन दे रखा है. लेकिन अब बिना इसके ही काम किया जा रहा है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि काम नायक जोबला से शुरू किया जाना था, लेकिन सड़क का काम रेलवे फाटक के निकट से किया जा रहा है. काम में मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री भी नहीं लगायी जा रही है. ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का विरोध करते हुए एकजुट होकर काम को बंद करा दिया. काम करा रहे लोगों ने बताया कि इसकी सूचना एजेंसी और अधिकारियों को दे दी गयी है. फिलहाल काम बंद कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola