सीएम हेमंत के नाम स्मरण पत्र लेकर आज से रांची पहुचेंगे आजसू कार्यकर्ता
आजसू पार्टी
आजसू के कार्यकर्ता छह से आठ सितंबर तक मुख्यमंत्री के नाम लोगों के हस्ताक्षरयुक्त स्मरण पत्र लेकर रांची पहुंचेंगे़
रांची : आजसू के कार्यकर्ता छह से आठ सितंबर तक मुख्यमंत्री के नाम लोगों के हस्ताक्षरयुक्त स्मरण पत्र लेकर रांची पहुंचेंगे़ पार्टी स्मरण पत्र के माध्यम से पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग सरकार से करेगी़. पार्टी प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता मोरहाबादी में जुटेंगे और वहां से मुख्यमंत्री सचिवालय तक मार्च करेंगे़.
आपके शहर में
पार्टी प्रवक्ता डॉ भगत ने बताया कि छह सितंबर बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा, पलामू, लातेहार और गढ़वा के कार्यकर्ता पहुंचेंगे़ सात सितंबर को रामगढ़, गोड्डा, कोडरमा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ से कार्यकर्ता स्मरण पत्र ले कर आयेंगे़.
आठ सितंबर को रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कार्यकर्ता अभियान में शामिल होंगे़ डॉ भगत ने बताया कि आजसू पार्टी ने आठ अगस्त-शहीद निर्मल महतो के बलिदान दिवस से पूरे राज्य में सामाजिक न्याय मार्च की शुरुआत की थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए