रांची: एयरटेल MSC से 12 टेलीकॉम कार्ड गायब होने का मामला, तीन तकनीशियनों के खिलाफ FIR

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के हिंदपीढ़ी स्थित एयरटेल मोबाइल स्विचिंग सेंटर से 12 टेलीकॉम कार्ड चोरी हो गए। कंपनी ने तीन तकनीशियनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

रांची से प्रणव सिंह की रिपोर्ट रांची. हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित एयरटेल के मोबाइल स्विचिंग सेंटर (एमएससी) से 12 टेलीकॉम कार्ड गायब होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में एयरटेल झारखंड के नोडल अधिकारी दुर्गेश नंदन सिंह ने हिंदपीढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. शिकायत में तीन तकनीशियनों रोहित तिवारी, आकाश नारायण और धर्मेंद्र के नाम सामने आये हैं.

विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, एयरटेल का मोबाइल स्विचिंग सेंटर पीपी कंपाउंड, सुजाता चौक के पास स्थित है. सात मई 2026 को हुई आंतरिक जांच के दौरान एमएससी परिसर से 12 उपयोग योग्य टेलीकॉम कार्ड गायब मिले. कार्ड किस तारीख और किस समय गायब हुए, इसका पता आंतरिक जांच में नहीं चल सका.

सीसीटीवी फुटेज में गतिविधियां संदिग्ध मिलने का दावा

शिकायत के अनुसार, परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच और आंतरिक पड़ताल के दौरान तीन इलेक्ट्रॉनिक तकनीशियनों की गतिविधियां संदिग्ध पायी गयीं. इनमें रोहित तिवारी, आकाश नारायण और धर्मेंद्र शामिल हैं. शिकायत में कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज में परिसर से सामग्री बाहर ले जाने जैसी गतिविधियां भी सामने आयी हैं.

आंतरिक जांच के दौरान उक्त तकनीशियनों में से दो ने एयरटेल एमएससी परिसर से अन्य सामान गायब होने की बात स्वीकार की, ऐसा शिकायत में उल्लेख किया गया है.

तीनों तकनीशियन दूसरी कंपनी के कर्मचारी

प्राथमिकी के अनुसार, तीनों तकनीशियन वर्टिव एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी हैं और एयरटेल एमएससी, रांची में एयरटेल के लिए काम करते थे. कंपनी की ओर से आशंका जतायी गयी है कि टेलीकॉम कार्ड गायब होने की घटना में इन तीनों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं.

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज और आंतरिक जांच से जुड़े तथ्यों की भी पुलिस जांच करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola