झारखंड से 61 नेता AICC के बने सदस्य, कैश कांड में शामिल विधायक बाहर

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की निर्वाचित सदस्य हैं, वहीं उनकी बेटी विधायक शिल्पा नेहा तिर्की को समायोजित सदस्य बनाया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनकी पत्नी सांसद गीता कोड़ा एआइसीसी के सदस्य होंगे.

विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, एआइसीसी के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने 61 नेताओं की सूची जारी कर दी है. इस सूची में 43 निर्वाचित और 18 समायोजित सदस्य है़ं कैश कांड में शामिल तीनों विधायकों को इस सूची से बाहर रखा गया है़ विधायक इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप को सदस्य नहीं बनाया गया है़ वहीं हाल में ही पार्टी से निलंबित आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता छोटू को भी जगह नहीं दी गयी है़ इस सूची में एक ही परिवार से दो-दो सदस्य भी शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की निर्वाचित सदस्य हैं, वहीं उनकी बेटी विधायक शिल्पा नेहा तिर्की को समायोजित सदस्य बनाया गया है़ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनकी पत्नी सांसद गीता कोड़ा एआइसीसी के सदस्य होंगे़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे सुखदेव भगत और उनके पुत्र अभिनव सिद्धार्थ को एआइसीसी में जगह मिली है़ इस सूची में अनुसूचित जाति से एक सदस्य शामिल है़ं सूची में पार्टी के मंत्री-विधायक सहित आला नेताओं को शामिल किया गया है़ कमेटी में पार्टी के सभी कार्यकारी अध्यक्ष को भी शामिल किया गया है.

एआइसीसी के निर्वाचित सदस्य :

राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम, धीरज प्रसाद साहू, गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, सुबोधकांत सहाय, कृष्णानंद झा, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, प्रदीप यादव, प्रदीप बलमुचु, सुखदेव भगत, डॉ अजय कुमार, दीपिका पांडेय सिंह, प्रणव झा, गौरव बल्लभ, कालीचरण मुंडा, केशव महतो कमलेश, अजय कुमार दुबे,

अशोक चौधरी, रमा खलखो, सुलतान अहमद, मानस सिन्हा, मणिशंकर, रवींद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, गुंजन सिंह, अभिजीत राज, इशान अहमद खान, अभिनव सिद्धार्थ, राजेश सिन्हा सन्नी, डॉ रामेश्वर उरांव, कुमार जयमंगल, रामचंद्र सिंह, उमाशंकर अकेला, ममता देवी, अंबा प्रसाद, पूर्णिमा नीरज सिंह, सोना राम सिंकू, भूषण बाड़ा

समायोजित :

चंद्रशेखर दुबे, फुरकान अंसारी, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, जयशंकर पाठक, अमूल्य नीरज खलखो, संजय पांडेय, विजय कुमार सिंह, राकेश सिन्हा, नेली नाथन, अमीर हासमी, मधु कोड़ा, रामश्रय प्रसाद, केएन त्रिपाठी, मदन महतो, अनादि ब्रह्म, शिल्पा नेहा तिर्की व श्वेता सिंह.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola