Ranchi News : आंदोलनकारी अपनी पहचान मिटने न दें : पुष्कर

Updated:
विज्ञापन

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में भावी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

विज्ञापन

रांची़ झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक शनिवार को डोरंडा स्थित कार्यालय में हुई. इसमें मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने मोर्चा के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की. इसके तहत 18 दिसंबर को झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधा विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि, 25 दिसंबर को शहीद निर्मल महतो की जयंती, एक जनवरी 2025 को खरसावां गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि और शहीद सोबरन अंसारी की जयंती मनायी जायेगी. इसके अलावा तीन जनवरी 2025 को झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के अगुवा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा. पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी अपने अस्तित्व, पहचान और अस्मिता को मिटने न दें. अब हमें झारखंड को बचाने, सजाने व संवारने के लिए एक और लड़ाई लड़नी है. बैठक में दिवाकर साहू, कार्तिक महथा, रामचंद्र प्रसाद, मनबोध महतो, प्रणव रंजन महतो, गोपाल महली, सुभाष चंद्र सिंह, मिहिर तिवारी, मो फारूक आजम, मो सफीउल्लाह, मो फईमुद्दीन अंसारी, मुस्लिम अंसारी, जितेंद्र कुमार प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola