आदित्य विक्रम ने चुटिया में जनसंपर्क अभियान चलाया

Updated:
विज्ञापन

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने रविवार को कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय-25 गारंटी, घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत चुटिया से की.

विज्ञापन

रांची. झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने रविवार को कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय-25 गारंटी, घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत चुटिया से की. इस दौरान उन्होंने सरदार गली, भट्टी टोला, साहू टोली में पदयात्रा कर आम लोगों की समस्याओं को सुनते हुए गारंटी कार्ड भरा. आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि उनके साथ पार्टी का हर व्यक्ति पांच न्याय और 25 गारंटी वाला कार्ड घर-घर जाकर भरेगा. उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने जनता को दी गयी कांग्रेस की गारंटी को घर-घर पहुंचाने के लिए कहा है. इसे झारखंड में पूरा किया जायेगा. मौके पर कृष्णा सहाय, संजीव महतो, अनिल सिंह, मनोज राम, अंशुमाला टोप्पो, उर्मिला देवी, रजनी लिंडा, रेणु कच्छप, रवि सिंह, विवेक धान, प्रदुमन यादव, पप्पू सिंह आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola