चुटिया : किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नाबालिग को लालच देकर घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

रांची. चुटिया थाना क्षेत्र के युवक टुनटुन साव (22) पर उसी क्षेत्र की रहनेवाली 13 वर्षीय किशोरी (13) के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. इस संबंध में किशोरी का सीडब्ल्यूसी में बयान हुआ है. उसके आधार पर चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. नाबालिग को तरह-तरह का लालच देकर टुनटुन साव ने अपने विश्वास में लिया और घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना एक सप्ताह पहले की है. नाबालिग ने घटना के कुछ दिन बाद इस संबंध में परिजनों को जानकारी दी. परिजनों ने काफी सोच-विचार करने के बाद चुटिया पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने सीडब्ल्यूसी को इसके बारे में बताया और किशोरी का बयान दर्ज करने के बाद पोक्सो एक्ट तथा 376(डी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की. शुक्रवार को युवक को जेल भेजा जायेगा तथा किशोरी का 164 का बयान भी दर्ज किया जायेगा. नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी बरी : रांची. पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने गुरुवार को नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के चार आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. कोर्ट ने चारों को रिहा करने का आदेश दिया है. घटना 27 दिसंबर 2023 की है. मामले में पीड़िता के बयान पर एक जनवरी 2024 को बेड़ो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद तीन जनवरी को सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था, उसी समय से चारों जेल में है़ं पीड़िता बेड़ाे के खूंटी टोली गांव में शादी समारोह में गयी थी़ उस समय उसका अपहरण कर घटना को अंजाम दिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola