प्रतिबंधित मांस खाने का आरोप लगा की मारपीट, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसिरिंग निवासी सुनील कच्छप से प्रतिबंधित मांस खाने का आरोप लगाकर मारपीट की गयी है. मामले में सुनील कच्छप की शिकायत पर तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

विज्ञापन

रांची : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसिरिंग निवासी सुनील कच्छप से प्रतिबंधित मांस खाने का आरोप लगाकर मारपीट की गयी है. मामले में सुनील कच्छप की शिकायत पर तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मारपीट का आरोप गांव के ही बबलू गोप, पंकज गोप, सुमेश गोप, उमेश गोप, कृष्णा, अमित चरका और विवेक सिंह पर लगाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार सुनील कच्छप बालसिरिंग स्टेशन की ओर से अपने घर आ रहा था. इसी दौरान उसे आरोपियों ने घेर लिया और प्रतिबंधित मांस खाने का आरोप लगाकर मारपीट की. इस घटना के बाद आरोपियों ने दूसरे दिन सुनील कच्छप के भाई अनिल कच्छप के साथ भी मारपीट की. उसने भी आरोपियों के खिलाफ अलग से तुपुदाना ओपी में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने आरोपियों पर छिनतई करने का भी आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola