बलदेव चिल्ड्रेन एकेडमी का 13वां वार्षिकोत्सव मना

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन

बलदेव चिल्ड्रेन एकेडमी लुपुंग का 13वां वार्षिकोत्सव मनाया गया. विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किये.

विज्ञापन

अनगड़ा.

बलदेव चिल्ड्रेन एकेडमी लुपुंग का 13वां वार्षिकोत्सव मनाया गया. विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किये. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि जीवन में पहचान और अधिकार पाने के लिए शिक्षित होना जरूरी है. स्कूल का वार्षिकोत्सव बच्चों में आत्मविश्वास और टीम भावना बढ़ाता है. उन्होंने अभिभावकों को भी बच्चों के प्रति जागरूक रहने, नशापान, दहेज व कुरीतियों के विरोध करने का संदेश दिया. डॉ राजाराम महतो ने छात्रों को समय का सदुपयोग करने और कड़ी मेहनत करने की बात कही. कहा कि अपनी संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाजों से जुड़े रहकर आगे बढ़ना ही सच्ची प्रगति है. कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर निदेशक दिनेश महतो, चंद्रनाथ भाई पटेल, शांति मुंडा, रौशनलाल मुंडा, नान्हू महतो, नीलकंठ चौधरी, पुरनी देवी, रामकृष्ण महतो, रामकुमार महतो, मनसु मुंडा, सीता लकड़ा, साहेबराम महतो, संजय महतो, विरेंद्र सिंह भोक्ता, डॉ बीरेंद्र बेक, लक्ष्मीनाथ महतो, अरविंद उरांव, अरविंद कुमार, रामपोदो महतो, मोहन महतो, रामकृष्ण चौधरी, दुर्गा महतो, वनमाली महतो, सुषमा देवी, शिल्पा महतो, लालमोहन महतो, कामेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola