जैक इंटर साइंस की परीक्षा में रांची की सेकेंड टॉपर बनीं आस्था

Updated:
विज्ञापन

जैक इंटर के साइंस विषय में आस्था प्रियदर्शनी 95.4% अंक हासिल कर राजधानी रांची में दूसरे स्थान पर रहीं.

विज्ञापन

रांची. जैक इंटर के साइंस विषय में आस्था प्रियदर्शनी 95.4% अंक हासिल कर राजधानी रांची में दूसरे स्थान पर रहीं. वहीं स्टेट टॉप-5 में भी जगह बनाने में सफल रही हैं. आस्था को फिजिक्स में 100, केमिस्ट्री में 93, बायोलॉजी में 92, इंग्लिश में 98 और कंप्यूटर साइंस में 94 अंक मिले हैं. मूल रूप से दुमका निवासी आस्था ने थड़पखना स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई पूरी की. कहा कि : इंटर कॉलेज के साथ-साथ कोचिंग से जुड़कर नियमित पढ़ाई की. इन दोनों जगहों पर मिलने वाले होम वर्क और असाइनमेंट के साथ-साथ सेल्फ स्टडी पर पूरा फोकस्ड रही. इससे तय समय पर सिलेबस पूरा हुआ और रिवीजन में जुट गयी. परीक्षा से पहले समय प्रबंधन पर फोकस किया, जिससे बेहतर अंक मिले. आस्था के पिता संजीव कुमार राव सिविल कोर्ट दुमका में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी हैं और मां सुमन देवी गृहिणी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola