Ranchi News : दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

बड़ा तालाब मुर्गी फार्म के पास हुई दुर्घटना

विज्ञापन

रांची. बड़ा तालाब मुर्गी फार्म के पास दुर्घटना में स्कूटी सवार 18 वर्षीय रमेश खलखो नामक युवक की मौत हो गयी. वह मूल रूप से मांडर का रहने वाला था और वर्तमान में न्यू मधुकम में रहता था. दुर्घटना में स्कूटी चालक और स्कूटी में सवार एक अन्य युवक घायल हो गया. घटना को लेकर मृतक रमेश के भाई दिलीप खलखो ने गुरुवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता युवक के अनुसार घटना बुधवार रात की है. मृतक शादी पार्टी में वेटर के रूप में काम करता था. वह रात में अपने दो अन्य सहकर्मियों के साथ काम करने के लिए जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उसकी स्कूटी में धक्का मार दिया और भाग निकला. स्थानीय लोगों ने रमेश को इलाज के लिए रिम्स भेजा था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola