मांडर और चान्हो में शिल्पी नेहा तिर्की ने निकाला विजय जुलूस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मांडर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की की जीत की खुशी में सोमवार को मांडर और चान्हो प्रखंड में विजय जुलूस निकाला गया.
विज्ञापन
मांडर.
मांडर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की की जीत की खुशी में सोमवार को मांडर और चान्हो प्रखंड में विजय जुलूस निकाला गया. नवनिर्वाचित विधायक के साथ निकला विजय जुलूस एनएच 75 में मांडर के ब्राम्बे से शुरू होकर, मुड़मा, मांडर, मिशन चौक, बीजुपाड़ा, चान्हो, सोंस, मदरसा चौक, पंडरी होते हुए होन्हे मोड़ तक गया. शिल्पी नेहा तिर्की ने अपनी जीत के लिए मांडर विधानसभा क्षेत्र के तमाम जनता का आभार व्यक्त किया. कहा कि जिस भरोसे के साथ लोगों ने उन्हें दूसरी बार विधायक बनाया है, उस भरोसे पर वह खरा उतर कर दिखाएंगी. सेवक के रूप में जनता का काम करेंगी. मौके पर प्रमुख फिलिप सहाय एक्का, उप प्रमुख अमानत अंसारी, शमीम अख्तर, जमील मलिक, रशीद अंसारी, अमित खलखो, आबिद अंसारी, मो खालिद, मो अशफाक, तस्लीम अंसारी, मो इश्तियाक, महादेव उरांव, इरशाद खान, सुरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन