27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सरगरमी गैर आदिवासी कार्ड चलने की तैयारी

रांची : प्रदेश कांग्रेस में नये अध्यक्ष को लेकर इन दिनों सरगरमी है़ केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश संगठन में फेरबदल कर सकता है. दिल्ली से लेकर रांची तक नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नेता अपने-अपने तरीके से लाॅबिंग कर रहे है़ं कांग्रेस के अंदरखाने में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में […]

रांची : प्रदेश कांग्रेस में नये अध्यक्ष को लेकर इन दिनों सरगरमी है़ केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश संगठन में फेरबदल कर सकता है. दिल्ली से लेकर रांची तक नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नेता अपने-अपने तरीके से लाॅबिंग कर रहे है़ं कांग्रेस के अंदरखाने में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में आगे बताया जा रहा है़ सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व इस बार गैर आदिवासी कार्ड चल सकता है़ श्री सहाय को प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद ने तरीके से प्रोजेक्ट किया है़ अहमद पटेल की लॉबी श्री सहाय के लिए जुटी है़ हालांकि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने श्री सहाय का रास्ता काटना शुरू कर दिया है़.

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं ने केंद्रीय नेताओं से मिल आपत्ति भी जतायी है़ गैर आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष के प्रयोग को सही नहीं बताया है़ कांग्रेस नेताओं का कहना था कि आदिवासी-मूलवासी में पार्टी को पैठ बढ़ानी चाहिए़ इधर कांग्रेस में पूर्व आइपीएस अधिकारी डॉ अरुण उरांव के नाम पर भी चर्चा हो रही है़ आदिवासी चेहरा के रूप में पार्टी इस नाम पर विचार कर सकती है़ श्री उरांव की पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उनका मजबूत आधार माना जा रहा है़ पिछले कई महीने से डॉ उरांव केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में है़ं उधर, जमशेदपुर से सांसद रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार के नाम की भी चर्चा है.
राहुल गांधी ने प्रदेश के नेताओं से अलग-अलग बात की, सांगठनिक स्थिति की जानकारी ली
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नयी दिल्ली में प्रदेश के नेताओं से सांगठनिक स्थिति के बाबत फीडबैक लिया है़ प्रदेश के आला नेताओें से अलग-अलग बात की है़ पार्टी नेताओं का कहना है कि आलाकमान के पास वर्तमान अध्यक्ष सुखदेव भगत कमजोर पड़े़ श्री भगत के समर्थक आला कमान तक नहीं पहुंच पाये थे़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गांधी ने सांसद प्रदीप बलमुचु, विधायक इरफान अंसारी, निर्मला देवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, गीता श्री उरांव, रामेश्वर उरांव, फुरकान अंसारी, डॉ अजय कुमार, डॉ अरुण उरांव, धीरज साहू, राजेश रंजन, डॉ सरफराज अहमद, नियेल तिर्की, केएन झा, अाभा सिन्हा सहित कई नेताओं से बात कर उनकी राय जानी़ आला कमान संगठन में फेरबदल से पहले प्रदेश के नेताओं से राय शुमारी कर रहा है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें