35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

‘दीर्घायु सैनिक, दीर्घायु देश’ की कामना की गयी

हरमू रोड, रांची काली पूजा स्वागत समिति के तत्वावधान में भद्रकाली मंदिर में किया गया सप्तशती पाठ रांची : हरमू रोड, रांची काली पूजा स्वागत समिति के तत्वावधान में भारतीय सैनिकों की दीर्घायु के लिए रविवार को मां भद्रकाली मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया. लोगों ने ‘दीर्घायु सैनिक, दीर्घायु देश’ की कामना […]

हरमू रोड, रांची काली पूजा स्वागत समिति के तत्वावधान में भद्रकाली मंदिर में किया गया सप्तशती पाठ
रांची : हरमू रोड, रांची काली पूजा स्वागत समिति के तत्वावधान में भारतीय सैनिकों की दीर्घायु के लिए रविवार को मां भद्रकाली मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया. लोगों ने ‘दीर्घायु सैनिक, दीर्घायु देश’ की कामना माता से की. सर्वप्रथम माता की ज्योत जलायी गयी. इसके बाद पाठ शुरू हुआ. इसमें लगभग 300 लोग शामिल हुए. इसमें काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां भी थीं. लगभग दो घंटे तक दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ. माता का दरबार मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा. इसकी शुरुआत भजन ‘आइये श्याम से मिलने हम सभी… गीत से हुई. इसके बाद जय जगदंबा, जय जगदंबा… मंत्रोच्चार हुआ. संस्थापक प्रेम वर्मा ने बताया कि पूर्व में भी कई कार्यक्रमों में हमलोग माता से कामना कर चुके हैं.
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाअो तथा जल संरक्षण, जीवन संरक्षण आदि जनहित के विषयों पर भी संकल्प लेकर महाआरती कर चुके हैं. पाठ के बाद माता को भोग लगाया गया. मौके पर मनोज वर्मा, सरदार कुलवंत सिंह, राजकुमार सिंह, रवि प्रकाश, रणजीत गुप्ता, यशवंत लाल, निरंजन वर्मा, कुसुम देवी, माया, श्वेता बर्मन, प्रियंका वर्मा, सुमन कुमारी आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें