36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

फ्लाई ओवर का टेंडर पूरा होने से पहले होगा भूमि अधिग्रहण

समीक्षा.नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने की बैठक रांची : रांची में प्रस्तावित दो फ्लाई ओवर का टेंडर फाइनल होने से पूर्व भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह ने यह निर्देश दिया है. गुरुवार को आरआरडीए भवन स्थित जुडको कार्यालय में वह मामले की […]

समीक्षा.नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने की बैठक
रांची : रांची में प्रस्तावित दो फ्लाई ओवर का टेंडर फाइनल होने से पूर्व भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह ने यह निर्देश दिया है. गुरुवार को आरआरडीए भवन स्थित जुडको कार्यालय में वह मामले की समीक्षा कर रहे थे.
बैठक में जुडको की ओर से बताया गया कि रातू रोड-हरमू तथा कांटाटोली फ्लाई ओवर के लिए निविदा निकाल दी गयी है. फ्लाई ओवर के लिए बनायी गयी डीपीआर में कांटाटोली के लिए 426.80 डिसमिल भूमि के अलावा 67 पक्की व 40 कच्ची संरचनाओं का अधिग्रहण किया जायेगा. इस पर करीब 140 करोड़ 48 लाख 86 हजार 624 रुपये की लागत आयेगी. वहीं राजभवन से हरमू नदी तक बनने वाले फ्लाई ओवर के लिए 441.23 डिसमिल भूमि के अलावा 127 पक्की संरचना (क्षेत्रफल 54618.47 वर्ग फीट) एवं 67 कच्ची संरचना (क्षेत्रफल 12894.81 वर्ग फीट) का अधिग्रहण व पुनर्स्थापन किया जायेगा. इसके लिए 163 करोड़ 98 लाख 85 हजार 202 रुपये खर्च किये जायेंगे.नगर विकास के प्रधान सचिव ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए राशि आवंटित कर दी गयी है.
जल्द से जल्द प्रक्रिया आरंभ की जाये. वह चाहते हैं कि टेंडर फाइनल होने की प्रक्रिया के साथ ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो. उन्होंने रांची जिला प्रशासन से कब क्या होगा, इसके लिए टाइम लाइन की मांग की है. रांची के एसी ने कहा कि भूमि अधिग्रण के पूर्व सोशल इंपैक्ट असेसमेंट कराया जाना है. इसके लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया चल रही है. एजेंसी फाइनल होते ही असेसमेंट करा लिया जायेगा. उन्होंने एक से दो दिनों में टाइमलाइन देने की बात कही.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें