Advertisement
डॉ पंकज बने प्रांतीय अध्यक्ष गुंजन मरांडी मंत्री बनाये गये
रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 62वां राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 27 दिसंबर तक इंदौर में संपन्न हुआ. अधिवेशन में वर्ष 2017-18 के लिए परिषद की झारखंड प्रांत कार्यकारी परिषद की घोषणा की गयी. इसमें रांची के डॉ पंकज कुमार को परिषद का प्रांतीय अध्यक्ष तथा दुमका के गुंजन मरांडी को प्रांतीय मंत्री […]
रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 62वां राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 27 दिसंबर तक इंदौर में संपन्न हुआ. अधिवेशन में वर्ष 2017-18 के लिए परिषद की झारखंड प्रांत कार्यकारी परिषद की घोषणा की गयी. इसमें रांची के डॉ पंकज कुमार को परिषद का प्रांतीय अध्यक्ष तथा दुमका के गुंजन मरांडी को प्रांतीय मंत्री बनाया गया है.
परिषद के पांच प्रांत उपाध्यक्ष भी बनाये गये हैं, जिसमें जमशेदपुर के डॉ कमलेश कुमार कमलेंदु भी शामिल हैं. इनके अलावा अमिताभ सेनापति को प्रांत सह कोषाध्यक्ष, डॉ पुष्कर बाला को प्रांत छात्रा प्रमुख के पद की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. वहीं पूर्व प्रांत अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार व डॉ पुष्कर बाला को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है.
प्रांत कार्यकारी परिषद
प्रांत अध्यक्ष : डॉ पंकज कुमार/ प्रांत मंत्री : गुंजन मरांडी/ उपाध्यक्ष : डॉ राजकिशोर सिंह, प्रो नाथु गाड़ी, प्रो कमल किशोर, डॉ कमलेश कुमार कमलेंदु, डॉ सुरजीत भादुड़ी / सह मंत्री : मनोज गुप्ता, बुलेट सिंह कालुंडिया, सुनीता बेसरा, शशांक राज, मिथुन पांडेय, कुमार सौरभ/संगठन मंत्री : याज्ञवल्क्य शुक्ल/ कोषाध्यक्ष : दीप नारायण जायसवाल/सह कोषाध्यक्ष : अमिताभ सेनापति /कार्यालय मंत्री : दीपेश कुमार/ सह कार्यालय मंत्री : गोपाल कृष्ण दुबे/ विवि परिसर कार्य प्रमुख : आशुतोष सिंह/ एसएफडी प्रमुख : प्रिंस पांडेय.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement