28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बेटे ने नकारा, तो बेटी ने दी मां को मुखाग्नि

रांची-भदानीनगर. बड़े बेटे ने अपनी मां को मुखाग्नि देने से इनकार किया, तो बड़ी बेटी ने मुखाग्नि दी. मृतका आलो विश्वास (70) गांधी नगर रांची की रहनेवाली थीं. आलो विश्वास के दो बेटे (अरुण विश्वास व अशोक) शादी के बाद अपनी मां को अकेला छोड़ कर पत्नी के साथ अलग रहने लगे. इसी बीच मृतका […]

रांची-भदानीनगर. बड़े बेटे ने अपनी मां को मुखाग्नि देने से इनकार किया, तो बड़ी बेटी ने मुखाग्नि दी. मृतका आलो विश्वास (70) गांधी नगर रांची की रहनेवाली थीं.

आलो विश्वास के दो बेटे (अरुण विश्वास व अशोक) शादी के बाद अपनी मां को अकेला छोड़ कर पत्नी के साथ अलग रहने लगे. इसी बीच मृतका के पति संतोष विश्वास का निधन हो गया. इसके बाद आलो अपनी बड़ी बेटी मिताली घोष के साथ न्यू सरदार कॉलोनी में रहने लगीं. बुधवार रात आलो के निधन की खबर पाकर अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नलकारी घाट पर बड़ा बेटा पहुंचा जरूर, लेकिन उसने मां को मुखाग्नि देने से इनकार कर दिया. इसके बाद बड़ी बेटी मिताली ने मां को मुखाग्नि दी. यह बात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग मिताली (पति गौतम बोस) के इस कदम की प्रशंसा कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें