27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कैशलेस बनाने के लिए 29 प्रखंडों काे चुना गया

रांची: विकास आयुक्त अमित खरे ने कहा है कि सबसे पहले कैशलेस बननेवाली पंचायत को विशेष पुरस्कार दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 24 जिलों में कुल 29 प्रखंडों को कैशलेस बनाने के लिए चुना गया है. श्री खरे ने जिलों के उपायुक्तों को चयनित प्रखंडों को कैशलेस करने के लिए निर्देश जारी […]

रांची: विकास आयुक्त अमित खरे ने कहा है कि सबसे पहले कैशलेस बननेवाली पंचायत को विशेष पुरस्कार दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 24 जिलों में कुल 29 प्रखंडों को कैशलेस बनाने के लिए चुना गया है. श्री खरे ने जिलों के उपायुक्तों को चयनित प्रखंडों को कैशलेस करने के लिए निर्देश जारी किये हैं.
विकास आयुक्त ने रांची, धनबाद, जमशेदपुर व बोकारो में ट्रैफिक फाइन की ऑनलाइन वसूली की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने जिलों में पेट्रोल पंपों, जिला परिवहन कार्यालयों, सदर अस्पतालों व मुख्य मार्केट में इस माह के अंत तक कैशलेस व्यवस्था करने को कहा है. रांची में महात्मा गांधी पथ, जमशेदपुर में साकची व बिष्टुपुर, धनबाद के बैंक मोड़ जैसी जगहों और कचहरी व प्रखंड मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों को कैशलेस बनाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बतायी है. कहा है कि कैशलेस दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जिला प्रशासन की ओर से पोस्टर लगाया जाये.
ये प्रखंड होंगे कैशलेस
जिला प्रखंड
रांची नगड़ी
साहेबगंज साहेबगंज नगर व साहेबगंज प्रखंड
पाकुड़ हिरणपुर
दुमका जरमुंडी
गोड्डा मंगावां
देवघर सारवां
जामताड़ा जामताड़ा सदर
धनबाद धनबाद प्रखंड
बोकारो बेरमो, चन्द्रपुरा
गिरिडीह गिरिडीह
कोडरमा चंदवारा
रामगढ़ रामगढ़, दुलमी
हजारीबाग हजारीबाग सदर
चतरा गिद्धौर
गढ़वा डंडा
पलामू सतबरवा
लातेहार चंदवा
लोहरदगा लोहरदगा, कुड़ू
गुमला भरनो
सिमडेगा सिमडेगा
खूंटी खूंटी सदर
सरायकेला-खरसावां खरसावां व आदित्यपुर नगर परिषद
पूर्वी सिंहभूम घाटशिला
प सिंहभूम चाईबासा सदर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें