Advertisement
सुबह में 50 मीटर रही रांची की विजिबिलिटी
रांची : रांची में रविवार की सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब हो गयी थी. इस कारण राजधानी में गो एयर के विमान को सुबह में डायवर्ट कर कोलकाता भेजना पड़ा. विमान अपने निर्धारित समय से सुबह 7.40 बजे रांची पहुंच गया था. बाद मेंमौसम ठीक होने के बाद विमान सुबह 10.20 […]
रांची : रांची में रविवार की सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब हो गयी थी. इस कारण राजधानी में गो एयर के विमान को सुबह में डायवर्ट कर कोलकाता भेजना पड़ा. विमान अपने निर्धारित समय से सुबह 7.40 बजे रांची पहुंच गया था. बाद मेंमौसम ठीक होने के बाद विमान सुबह 10.20 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरा और 10.50 बजे यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ा.विमान उतरने के लिए कम से कम 1200 मीटर विजिबिलिटी होनी चाहिए. करीब दो घंटे के बाद विजिबिलिटी सुधरी. इसके बाद विमान सेवा नियमित हो पायी. विजिबिलिटी कम रहने का असर रेल सेवा व अन्य परिवहन सेवाओं पर भी पड़ा.
रांची : उत्तर भारत के कोहरे का असर रांची की रेल सेवा पर भी पड़ा है. रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रविवार को घंटों विलंब से खुलीं. इस कारण यात्री परेशान रहे. वहीं रविवार की शाम में खुलनेवाली यशवंतपुर एक्सप्रेस सोमवार की सुबह 6.25 बजे खुलेगी.
जम्मूतवी एक्सप्रेस दो घंटे 20 मिनट व राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से खुली. वहीं रांची आनेवाली राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे विलंब से पहुंची. वहीं शुक्रवार वाली आनंद विहार एक्सप्रेस 21 घंटे लेट से चल रही थी. यह ट्रेन रविवार के बजाय सोमवार को दिन में आयेगी. वहीं नयी दिल्ली रांची संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 22 घंटे लेट से चल रही है. यह ट्रेन सोमवार को अहले सुबह रांची आयेगी. वहीं रविवार को आनेवाली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस सोमवार को रांची पहुंचेगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement