21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पहली बार रंगों से सजी ख्रीस्त राजा की प्रतिमा

रांची: संत मरिया महागिरजाघर के समक्ष लगी ख्रीस्त राजा की प्रतिमा को पहली बार विभिन्न रंगों से सजाया गया है़ ऐसा 81 वर्षों में पहली बार हुआ है़ इससे पहले इसे हमेशा सफेद रंग में ही रंगा जाता था. पल्ली पुरोहित फादर थियोडोर टोप्पो ने कहा कि इसका कोई विशेष कारण नहीं है़ ख्रीस्त राजा […]

रांची: संत मरिया महागिरजाघर के समक्ष लगी ख्रीस्त राजा की प्रतिमा को पहली बार विभिन्न रंगों से सजाया गया है़ ऐसा 81 वर्षों में पहली बार हुआ है़ इससे पहले इसे हमेशा सफेद रंग में ही रंगा जाता था. पल्ली पुरोहित फादर थियोडोर टोप्पो ने कहा कि इसका कोई विशेष कारण नहीं है़ ख्रीस्त राजा पर्व 20 नवंबर को है़ इसकी व क्रिसमस की तैयारियों के क्रम में रंग-रोगन कराया गया है़ इस प्रतिमा का निर्माण 1935 में हुआ था़ इसे 16 मार्च को स्थापित किया गया़ उस दिन रांची में ख्रीस्त राजा की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गयी थी़.
परिवार आशीष सभा 11 से : परिवार आशीष सभा का आयोजन 11 से 13 नवंबर तक रांची वेटनरी मैदान, कांके ब्लॉक मोड़ में किया गया है़ इसमें बहन स्टेला दिनाकरन संदेश देंगी़ इसका समय शाम पांच से नौ बजे तक रहेगा़ .
बाइबल कन्वेंशन सह गॉस्पल मीटिंग 21 से : बाइबल सोसाइटी ऑफ इंडिया रांची ऑग्जीलरी द्वारा गोस्सनर थियोलॉजिकल सभागार, गोस्सनर कंपाउंड में 21 से 23 नवंबर तक बाइबल कन्वेंशन सह गॉस्पल मीटिंग का अयोजन होगा़ इसमें रेव्ह डॉ एम मनी चाको संदेश देंगे़ यह कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 7़ 30 से शाम 7़ 30 बजे तक चलेगा़ वहीं संत पॉल कैथेड्रल मैदान बहूबाजार में 20 नवंबर को अपराह्न 3़ 30 बजे से बाइबल सोसाइटी का स्वर्ण जयंती उत्सव मनाया जायेगा़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें