Advertisement
राहुल को झारखंड आने का न्योता
रांची : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी झारखंड के दौरा पर आयेंगे. बुधवार को प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी श्री गांधी से मिले. झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को झारखंड दौरे […]
रांची : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी झारखंड के दौरा पर आयेंगे. बुधवार को प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी श्री गांधी से मिले. झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को झारखंड दौरे पर आने का न्योता दिया गया.
इस पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम तैयार किया जाये, वह पहुंचेंगे. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मिल कर नयी कमेटी के गठन के लिए धन्यवाद दिया. पहली बार प्रदेश की कमेटी में शामिल होने वाले नेताओं ने संगठन में काम करने का मौका देने पर आभार व्यक्त किया. प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने पिछले दिनों चलाये गये सांगठनिक गतिविधियों से संबंधित रिपोर्ट भी सौंपी. साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को भावी कार्य योजना की जानकारी भी दी गयी.
झारखंड के राजनीतिक हालात आैर पिछले दिनों हुए गोलीकांड की भी जानकारी दी गयी. उनसे आग्रह किया गया कि वे राज्य सरकार के खिलाफ चल रहे संघर्ष में शामिल हों. कांग्रेस के महासचिव दुलाल भुइयां, शशिभूषण राय, राजेश ठाकुर, शमशेर आलम, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता छोटू, ज्योति सिंह मथारू, सुनील सिंह, सूर्यकांत शुक्ला सहित कई नेताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मुलाकात की.
अध्यक्ष ने किसी की शिकायत नहीं करने की दी हिदायत : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मिलने पहुंचे नेताओें को प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने हिदायत दी थी कि प्रदेश के कोई पदाधिकारी किसी दूसरे नेता की शिकायत न करे. संगठन के चल रही बयानबाजी को लेकर किसी नेता के बारे में टिप्पणी न करे़
अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से कहा था कि संगठन के मुद्दे पर ही अपनी बात रखें. इसके साथ नयी कमेटी बनाने पर आभार व्यक्त करें. मुलाकात के क्रम में किसी नेता ने विरोधी खेमे को लेकर कोई बात नहीं रखी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement