27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

छह एएसपी अभियान हुए विरमित, छह का पदस्थापन

रांची: सरकार ने शुक्रवार को एएसपी अभियान के पद पर पदस्थापित सीआरपीएफ के छह डिप्टी कमांडेंट को मूल कैडर में योगदान करने के लिए विरमित कर दिया. इसके साथ ही सीआरपीएफ से प्रतिनियुक्ति पर आये छह डिप्टी कमांडेंट रैंक के पदाधिकारियों को यहां छह जिलों में एएसपी अभियान के पद पर पदस्थापित किया गया है. […]

रांची: सरकार ने शुक्रवार को एएसपी अभियान के पद पर पदस्थापित सीआरपीएफ के छह डिप्टी कमांडेंट को मूल कैडर में योगदान करने के लिए विरमित कर दिया. इसके साथ ही सीआरपीएफ से प्रतिनियुक्ति पर आये छह डिप्टी कमांडेंट रैंक के पदाधिकारियों को यहां छह जिलों में एएसपी अभियान के पद पर पदस्थापित किया गया है.

जानकारी के मुताबिक जिन छह पदाधिकारियों को विरमित किया गया है कि वह लंबे समय से झारखंड में एएसपी अभियान के पद पर पदस्थापित थे. प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाने की अनुशंसा सीआरपीएफ मुख्यालय से की थी, लेकिन सीआरपीएफ मुख्यालय ने पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा को मानने से इंकार कर दिया और नये पदाधिकारियों का एक पैनल झारखंड पुलिस को भेजा. तब पुलिस मुख्यालय ने पैनल से छह पदाधिकारियों का चयन झारखंड में एएसपी अभियान पद के लिए किया.
जो विरमित किये गये
लातेहार के एएसपी अभियान मनीष कुमार भारत, खूंटी के एएसपी अभियान प्रकाश रंजन मिश्रा, पलामू के एएसपी अभियान कन्हैया सिंह, गुमला के एएसपी अभियान पवन कुमार सिंह और एएसपी अभियान गिरिडीह कुणाल.
जो एएसपी अभियान बने
सरकार ने अनुराग राज को एएसपी अभियान खूंटी, दीपक कुमार को एएसपी अभियान गिरिडीह, रतींद्र चंद्र मिश्रा को एएसपी अभियान लातेहार, अरुण कुमार सिंह को एएसपी अभियान पलामू, निर्मल गोप को एएसपी अभियान सिमडेगा और सरोज कुमार को एएसपी अभियान गुमला के पद पर पदस्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें