Advertisement
कांग्रेस कमेटी का विवाद पहुंचेगा दिल्ली
रांची : प्रदेश कांग्रेस की नयी कमेटी काे लेकर विवाद गहरा रहा है. प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ विधायक और कई पूर्व विधायक गोलबंदी में जुटे है़ं रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद सहित कई जिलों में विधायक और पूर्व विधायक के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के खिलाफ खेमेबंदी का प्रयास हो रहा है़ इधर, बरही […]
रांची : प्रदेश कांग्रेस की नयी कमेटी काे लेकर विवाद गहरा रहा है. प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ विधायक और कई पूर्व विधायक गोलबंदी में जुटे है़ं रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद सहित कई जिलों में विधायक और पूर्व विधायक के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के खिलाफ खेमेबंदी का प्रयास हो रहा है़ इधर, बरही के विधायक मनोज यादव ने मोरचा खोल दिया है़ वह राज्य भर का भ्रमण करेंगे़ प्रदेश कमेटी से खफा पार्टी नेताओं से मिलेंगे़ पूरी रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली जायेंगे़.
दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद कई दूसरे नेताओं ने भी दिल्ली आलाकमान से मिलने की योजना बनायी है़ नेताओं की दलील है कि प्रदेश कमेटी में ग्रास रूट के कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा हुई है़ कमेटी में भाई-भतीजा वाद हुआ है़ एक पूर्व विधायक ने कहा कि हमें यहां कुछ नहीं कहना है कि प्रदेश में बात करने से कुछ नहीं होनेवाला है़ आलाकमान को अंधेरे में रख कर कमेटी बनायी गयी है़ दिल्ली को सही चीज की जानकारी नहीं दी गयी है़ एक जिला में बाप-बेटे को कमेटी में शामिल कर लिया गया़ इससे कार्यकर्ताओं में काफी रोष है़ पलामू से भी एक पूर्व विधायक अपने लोगों की बात लेकर दिल्ली जायेंगे़.
सर्जिकल स्ट्राइक नहीं है, लंबी लड़ाई होगी : मनोज
बरही विधायक मनोज यादव ने कहा कि वह पार्टी हित के लिए बात कर रहे है़ं किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है़ यह कोई सर्जिकल स्ट्राइक की बात नहीं है कि एक दिन में सब हो जायेगा़ पार्टी में सुधार के लिए लंबी लड़ाई होगी़ राज्य के हर जगह से कार्यकर्ता संपर्क कर रहे है़ं कमेटी को लेकर काफी नाराजगी है़ एक-एक जिला घूम कर सबसे बात करूंगा़ दो-चार महीने में पूरे राज्य के कार्यकर्ताओं की भावना से अवगत होना है़ वर्तमान अध्यक्ष के रहते पार्टी का भला नहीं हो सकता है़.
पार्टी हित में बात होनी चाहिए : डॉ सरफराज
पूर्व विधायक और एकीकृत बिहार मेें पार्टी के अध्यक्ष रहे डॉ सरफराज अहमद भी नयी कमेटी से दु:खी है़ं डाॅ अहमद ने कहा कि अभी सबकुछ सही नहीं हो रहा है़ पार्टी हित में बात होनी चाहिए़ कार्यकर्ताओें की भावना का ख्याल रखा जाना चाहिए़ प्रदेश नेतृत्व को यह देखना चाहिए कि पार्टी के प्रति समर्पित और निष्ठा रखनेवालों की उपेक्षा न हो़ पार्टी को मजबूत करना बड़ी चुनौती है़ ऐसे में खुले दिल से काम होना चाहिए़ पार्टी के अंदर विचार-मंथन होना चाहिए़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement