सिकिदिरी : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जनसेवा नवयुवक संघ पांचा द्वारा आदर्श हाइस्कूल पांचा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. सचिव राजधाम साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल गरीबों को शिक्षित करने के साथ ही उनकी सेवा करने की सोच रखते थे.
मौके पर अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, प्रधानाध्यापक हुलास नारायण साहू, पूर्व मुखिया कैलाश पाहन, बालक महतो, देवनंदन चौरसिया, सोनू समेत कई लोग उपस्थित थे. इधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल की जयंती मनायी गयी.
इटकी. भाजपा इटकी मंडल के तत्वावधान में जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कृष्णा राम तिवारी, संजय सहारा, बंधन गोप, अरविंद केसरी, बुधु मुंडा, विजय उरांव, महावीर महतो, सरोज केसरी, संजय महतो समेत अन्य मौजूद थे. इधर टांगरबसली मंडल द्वारा भी अध्यक्ष पुरंजय महतो के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल की जयंती मनायी गयी.
ओरमांझी. ओरमांझी मंडल भाजपा ने आरटीसी कॉलेज परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी. मौके पर प्रो आदित्य प्रसाद साहू, ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष रणधीर कुमार चौधरी, मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता, सत्यनारायण तिवारी, मानकी राजेंद्र साही, अमरनाथ चौधरी, रामवृक्ष महतो, नीलमोहन पाहन, अनिल महतो, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र साहू, राजकिशोर साहू, रोहन वर्मन, जगमोहन मुंडा आदि उपस्थित थे.
बुढ़मू. ठाकुरगांव भाजपा कार्यालय व सिदरौल स्थित सेतु विद्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. इसके बाद विधायक, डीएसपी प्रमोद केसरी, जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, धर्मगुरु महेंद्र मुंडा ने बुढ़मू में स्ट्रीट लाइट का उदघाटन किया. मौके पर मंडल अध्यक्ष जगलाल महतो, तारकेश्वर भारती, राजू गोस्वामी, बीरबल साहू, लालपशुपति नाथ शाहदेव, विष्णु गिरी, अशोक यादव, लक्ष्मण महतो सहित अन्य मौजूद थे.
रातू. भाजपा रातू मंडल ने रातू चट्टी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी. कार्यकताओं ने पंडित जी के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर जिला 20 सूत्री सदस्य राजेश सिंह, शशिकेश शुक्ला, रामानंद तिवारी, जितेश्वर मुंडा, दुर्गा महतो, ममता चौहान, देवकी उरांइन, अर्जुन महतो, सतीश जायसवाल, प्रभु लोहरा, सीताराम साहू, हरि साहू सहित मंडल के पदधारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.