27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म का आरोप, भेजा गया जेल

रांची: झारखंड के रांची में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की जयप्रकाश नगर निवासी तीन बच्चों की मां ने चूना भट्ठा निवासी प्रकाश कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है़ सुखदेवनगर पुलिस ने अारोपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे की है़ मंगलवार को विचार-विमर्श के बाद […]

रांची: झारखंड के रांची में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की जयप्रकाश नगर निवासी तीन बच्चों की मां ने चूना भट्ठा निवासी प्रकाश कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है़ सुखदेवनगर पुलिस ने अारोपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे की है़ मंगलवार को विचार-विमर्श के बाद महिला ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी.

प्राथमिकी में महिला ने लिखा है कि आरोपी उसके पति को जान मारने की धमकी देकर इसके पहले भी उसके साथ संबंध बना चुका है़ पति की सुरक्षा और लोक-लाज के भय से उसने यह बात किसी को नहीं बतायी़ लेकिन वह उसके पति को जान मारने की धमकी देकर अक्सर उसके साथ संबंध बनाने लगा़ फिर उसे बदनाम करने की धमकी भी दी जाने लगी़ मंगलवार को भी आरोपी महिला के घर पहुंचा और पुरानी बात का हवाला देकर संबंध बनाया़ .

महिला ने मंगलवार की रात पति के काम से लौटने बाद उन्हें सारी बातों की जानकारी दी़ इसके बाद उनलोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया़ बताया जाता कि महिला का परिवार लगभग पांच वर्षों तक आरोपी के घर में किराये पर रह चुका है़ प्रकाश कुमार की हरकत के कारण उसका परिवार वहां से हट गया था़ प्रकाश कुमार एक केंद्रीय कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत है़ं

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें