27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

डॉ शाहिद अख्तर राष्ट्रीय एकता के लिए सम्मानित

रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष व मुसलिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक डाॅ शाहिद अख्तर को दिल्ली की संस्था फ्रेंडशिप फोरम ऑफ इंडिया ने भारत एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया है़ नयी दिल्ली के सीडी देशमुख सभागार में आयोजित ‘आर्थिक विकास एवं राष्ट्रीय एकता’ विषयक सेमिनार के दौरान सिक्किम के पूर्व […]

रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष व मुसलिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक डाॅ शाहिद अख्तर को दिल्ली की संस्था फ्रेंडशिप फोरम ऑफ इंडिया ने भारत एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया है़ नयी दिल्ली के सीडी देशमुख सभागार में आयोजित ‘आर्थिक विकास एवं राष्ट्रीय एकता’ विषयक सेमिनार के दौरान सिक्किम के पूर्व राज्यपाल चौधरी राजवीर सिंह ने उन्हें यह सम्मान दिया़
यह पुरस्कार राष्ट्रीय कल्याण, राष्ट्रीय एकता, समाजिक कार्य, चिकित्सा, कला आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है़ इसमें पुरस्कार के लिए विभिन्न क्षेत्रों से 34 व्यक्तियों को चुना गया था़ झारखंड से सिर्फ डाॅ अख्तर का चयन हुआ है़ उनके सम्मानित होने पर मुसलिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार, मंच के संगठन मंत्री गिरीश जोआल व मंच के अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें