35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सरकार की शिक्षा नीति दोषपूर्ण : एनएसयूआइ

रांची : झारखंड प्रदेश एनएसयूआइ के तत्वावधान में रविवार को बिहार क्लब में कार्यकर्ता सम्मेलन सह सावन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सम्मेलन में रांची विवि छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआइ की भूमिका व बड़कागांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय पर एफआइआर विषय पर चर्चा हुई. इस अवसर पर कुमार राजा ने कहा […]

रांची : झारखंड प्रदेश एनएसयूआइ के तत्वावधान में रविवार को बिहार क्लब में कार्यकर्ता सम्मेलन सह सावन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सम्मेलन में रांची विवि छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआइ की भूमिका व बड़कागांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय पर एफआइआर विषय पर चर्चा हुई.
इस अवसर पर कुमार राजा ने कहा कि वर्तमान सरकार की शिक्षा नीति दोषपूर्ण है. इसका हर मोरचे पर विरोध होना चाहिए. उन्होंने कॉलेजों के आंतरिक समस्याओं से एनएसयूआइ को जुड़ने की बात कही.
विनय सिन्हा दीपू ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में देश के 65 प्रतिशत छात्र व युवा नये समाज के निर्माण की जवाबदेही अपने पर ले. मौके पर रांची जिला अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रभारियों की घोषणा की गयी. सम्मेलन में किशोर शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, उज्जवल प्रकाश तिवारी, कुमार रोशन, वर्षा कुमारी, पम्मी कुमारी, रवि, गौरव आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें