Advertisement
अपनी भाषा, अपनी संस्कृति पर गर्व करें : अर्जुन मुंडा
रांची : भारत मुंडा समाज का दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय मुंडा सम्मेलन दीक्षांत समारोह मंडप, मोरहाबादी में शुरू हुआ़ इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमें अपनी भाषा, आदिवासियत पर गर्व करने की आवश्यकता है़ जो अपनी जमीन, परंपराओं से जुड़ कर रहते हैं, लोग उन्हें हमेशा याद रखते है़ इस संदर्भ में […]
रांची : भारत मुंडा समाज का दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय मुंडा सम्मेलन दीक्षांत समारोह मंडप, मोरहाबादी में शुरू हुआ़ इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमें अपनी भाषा, आदिवासियत पर गर्व करने की आवश्यकता है़ जो अपनी जमीन, परंपराओं से जुड़ कर रहते हैं, लोग उन्हें हमेशा याद रखते है़
इस संदर्भ में हमें बिरसा मुंडा के संघर्षों को स्मरण रखने की जरूरत है़ मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की देन को भुलाया नहीं जा सकता. डॉ रामदयाल मुंडा ने अपनी भाषा, संस्कृति, धर्म पर कई किताबें लिखीं. हमें इन महापुरुषों को हमेशा याद रखना चाहिए़ मुंडा भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाये़
कार्यक्रम में खिजरी के विधायक रामकुमार पाहन मीरा मुंडा, एतवा मुंडा, सिद्धो-कान्हू विवि के डॉ सत्यनारायण मुंडा, पूर्व एमएलसी छत्रपति शाही मुंडा, ओड़िशा के पूर्व विधायक हालू मुंडारी, रूपलक्ष्मी मुंडा, गोपीनाथ सिंह मुंडा, देवव्रत पाहन, कुंवर सिंह पाहन, नीला नाग, शिवा प्रसाद सिंह, सत्यवाहन सिंह मुंडा व अन्य मौजूद थे़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement