36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रणनीति: भाजपा को रोकने के लिए विपक्ष को एकजुट करने की कवायद, गंठबंधन के पक्ष में है कां‍ग्रेस

रांची : कांग्रेस को-आॅर्डिनेशन कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई़ इसमें पार्टी नेताओं ने विपक्षी दलों के साथ मिल कर चुनाव लड़ने पर सहमति जतायी. को-ऑर्डिनेशन कमेटी ने दोनों ही सीटों पर प्रत्याशी चयन और गंठबंधन के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया है़ इधर पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस […]

रांची : कांग्रेस को-आॅर्डिनेशन कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई़ इसमें पार्टी नेताओं ने विपक्षी दलों के साथ मिल कर चुनाव लड़ने पर सहमति जतायी. को-ऑर्डिनेशन कमेटी ने दोनों ही सीटों पर प्रत्याशी चयन और गंठबंधन के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया है़ इधर पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पांकी सीट पर दावेदारी करेगी़ पांकी से विदेश सिंह के पुत्र बिट्टू सिंह को उतारने की तैयारी है़ वहीं गोड्डा सीट पर दूसरे विपक्षी दलों के साथ बैठ कर बात करेंगे.

बैठक में पलामू व गोड्डा के जिलाध्यक्षों को विशेष रूप से बुलाया गया था. जिलाध्यक्षों से चुनाव की तैयारी व विधानसभा में सांगठनिक स्थिति की जानकारी ली गयी़ बैठक में उपचुनाव के तैयारी एवं प्रत्याशी चयन के लिए कॉ–ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को आलाकमान से विचार–विमर्श कर अंतिम निर्णय करने के लिए अधिकृत किया़ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत सहित आलमगीर आलम, सुबोधकांत सहाय, धीरज प्रसाद साहू, राजेन्द्र सिंह, रामेश्वर उरांव, फुरकान अंसारी, रामाश्रय प्रसाद, केएन त्रिपाठी, बन्ना गुप्ता, योगेंद्र साव, गीताश्री उरांव, कामेश्वर बैठा, देवेन्द्र नाथ चांम्पिया, अनादि ब्रह्म, शमशेर आलम, नेलि नाथन, अनूप सिंह, दीपिका सिंह पांडेय और चन्द्रशेखर शुक्ला मौजूद थे़

राजनीति कमाने-खाने का साधन नहीं, नीति पर चलती है : सुखदेव
कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा है कि उपचुनाव में भाजपा को रोकना हमारी प्राथमिकता है़ नरेंद्र मोदी और भाजपा के देश विरोधी नीतियों के खिलाफ जो भी दल होंगे, उनके साथ गंठबंधन बना कर चलने के पक्ष है़ कोर कमेटी की बैठक में उपचुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है़.

राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद हम प्रत्याशी की घोषणा करेंगे़ झामुमो द्वारा प्रत्याशी उतारे जाने के मुद्दे पर श्री भगत ने कहा कि राजनीति रोज कमाने-खाने का साधन नहीं है़ यह नीति सिद्धांत की बात है़ ऐसा नहीं है कि उपचुनाव लड़ने के लिए बड़े उद्देश्य की तिलांजलि दे दी जाये़ हम व्यापक गोलबंदी की बात कर रहे है़ं भाजपा को रोकने के लिए सभी को एक मंच पर आना चाहिए़.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें