24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहे झारखंड : कार्डिनल

रांची: कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने कहा कि पद्मश्री सिमोन उरांव व पद्मश्री दीपिका कुमारी ने इतिहास रचा है. इसके लिए हम ईश्वर को धन्यवाद देते है़ं झारखंड किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहे़ राज्य का भविष्य उज्जवल हो़ कार्डिनल रविवार को अखिल भारतीय आदिवासी महासभा द्वारा संत जॉन स्कूल में पद्मश्री सिमोन उरांव […]

रांची: कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने कहा कि पद्मश्री सिमोन उरांव व पद्मश्री दीपिका कुमारी ने इतिहास रचा है. इसके लिए हम ईश्वर को धन्यवाद देते है़ं झारखंड किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहे़ राज्य का भविष्य उज्जवल हो़ कार्डिनल रविवार को अखिल भारतीय आदिवासी महासभा द्वारा संत जॉन स्कूल में पद्मश्री सिमोन उरांव व पद्मश्री दीपिका कुमारी के सम्मान में आयोजित समारोह में बोल रहे थे़.
भूगर्भीय जल का बेहतर प्रबंधन जरूरी : सिमोन
मौके पर पड़हा राजा पद्मश्री सिमोन उरांव ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करती है़ कोई भी सरकार या कंपनी अनाज नहीं बना सकती़ यदि सरकार को कल-कारखानों के लिए जमीन की जरूरत है, तो बंजर व अनुपयोगी जमीन का अधिग्रहण करे़ भूगर्भीय जल और बारिश के जल का बेहतर प्रबंधन जरूरी है़ दीपिका कुमारी के पिता शिव नारायण ने दीपका में 13 साल की उम्र से खेलकूद के प्रति ललक और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के जज्बे को रेखांकित किया़ मौके पर दीपिका की मां गीता देवी भी मौजूद थी़ं इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत स्व डॉ रामदयाल मुंडा के सरहुल मंत्र से प्रेरित सर्व देवता संबोधन से हुई.
झारखंड को गौरवान्वित किया : फादर नाबोर
संत जेवियर्स कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल फादर नाबोर लकड़ा ने कहा कि सिमोन उरांव व दीपिका कुमारी ने राज्य का नाम रोशन किया है़ दीपिका युवाओं की प्रेरणास्रोत बन गयी है़ सिमोन उरांव ने विकास के लिए प्रकृति से छेड़छाड़ न करने व सामाजिक रूप से संगठित रहने पर बल दिया है़ संत अन्ना धर्मसमाज की मदर जेनरल, सिस्टर लिंडा मेरी वॉन ने कहा कि सिमोन उरांव व दीपिका कुमारी सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा के स्रोत है़ं वाइएमसीए के अध्यक्ष फ्रैंकलिन बखला ने कहा कि सिमोन उरांव ने सिंधु घाटी की सिंचाई व्यवस्था को झारखंड में पुनर्जीवित कर अपने द्रविड़ होने का नमूना पेश किया़ पीपी वर्मा ने कहा कि सिमोन उरांव ने राज्य के छह गांवों में खुशहाली-हरियाली फैलायी है़ विजय कुजूर ने कहा कि तीरंदाजी आदिवासियों की पहचान है, जिसमें दीपिका कुमारी ने ऊंचाईयां हासिल की़ झारखंड को गौरवान्वित किया है़ राजकुमार नागवंशी ने सीएनआइ के बिशप बीबी बास्के का शुभकामना संदेश पढ़ कर सुनाया़.
प्रो संजय बसु मल्लिक ने कहा कि झारखंड की जनता चाहती है कि यहां के जल, जंगल व जमीन पर यहां के लोगों का नियंत्रण हो़ सिमोन उरांव ने विकास का वैकल्पिक मॉडल प्रस्तुत किया है़ वहीं फादर अगुस्टीन केरकेट्टा ने दिल्ली में आयोजित पद्मश्री अलंकरण समारोह का आंखों देखा हाल बताया़ फादर पीयूष खलखो, एक्सआइएसएस के निदेशक डॉ एलेक्स एक्का ने भी विचार रखे़ कार्यक्रम का संचालन रोमोला मंजुला होरो व कुलदीप तिर्की ने किया़.
स्मारिका का विमोचन :कार्यक्रम के दौरान स्मारिका ‘पद्मश्री सिमोन उरांव’ का विमोचन किया गया़ इसमें डॉ रोज केरकेट्टा, प्रो संजय बसु मल्लिक, डॉ फादर एलेक्स एक्का, बिशप डॉ निर्मल मिंज, अरविंद अविनाश, जेवियर कुजूर, प्रो हिमाद्री सिन्हा, डॉ संत कुमार प्रसाद व आदिवासी डेवलपमेंट नेटवर्क के लेख शामिल है़ं कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अभिनंदन पत्र भी है़ विभिन्न संस्था-संगठनों की आेर से कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें