Advertisement
खोइंछा भर कर मां को दी गयी विदाई
गाजे-बाजे के साथ शहर में निकाली गयी विसर्जन शोभायात्रा शनिवार को भक्तों में मां दुर्गा को विदाई दी. इससे पूर्व महिलाओं में मां को सिंदूर और भोग अर्पित किया और उनकी खोइंछा (आंचल) भरी. राजधानी में स्थापित सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को कर दिया गया. इस दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी. […]
गाजे-बाजे के साथ शहर में निकाली गयी विसर्जन शोभायात्रा
शनिवार को भक्तों में मां दुर्गा को विदाई दी. इससे पूर्व महिलाओं में मां को सिंदूर और भोग अर्पित किया और उनकी खोइंछा (आंचल) भरी. राजधानी में स्थापित सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को कर दिया गया. इस दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी.
रांची : श्री चैती दुर्गा पूजा समिति डोरंडा द्वारा शनिवार की शाम विराट विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा के आगे घुड़सवार चल रहे थे. शोभायात्रा में शामिल भक्त कोलकाता की ताशा पार्टी व बंगाल के ढाक की धुन पर थिरकते चल रहे थे. मां दुर्गा की प्रतिमा को पुष्पों से सजे वाहन में रखा गया था. जयमाता दी जागरण मंडली के कलाकार भजन प्रस्तुत कर रहे थे.
शोभायात्रा में श्री महावीर मंडल डोरंडा के अंतर्गत आने वाले अखाड़े के खिलाड़ी करतब दिखाते चल रहे थे. शोभायात्रा झंडा चौक हाेते हुए हिनू मोड़ के पास विसर्जित हाे गयी. बाद में एचइसी सेक्टर दो स्थित तालाब में विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया.
इससे पूर्व हिनू चौक के समीप सनातन श्री चैती दुर्गा पूजा समिति काली मंदिर रोड, दुर्गा पूजा समिति, सत्य भारती नवयुवक संघ व श्री महावीर मंडल हिनू द्वारा शोभायात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत किया गया. शोभायात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री रामजी लाल शारदा, श्री महावीर मंडल रांची महानगर के तिलक राज आजमानी, दीपक प्रकाश, प्रेम वर्मा, मुनचून राय, श्री महावीर मंडल डोरंडा के अध्यक्ष संजय पोद्दार, पप्पू वर्मा, बजरंग प्रसाद गुप्ता, सुरेश प्रसाद व श्री महावीर मंडल हिनू के पदाधिकारी कर रहे थे. वहीं हटिया विधायक नवीन जायसवाल,पार्षद राजकुमार सिन्टु, दीपक राम राकेश पाल, मनोज वर्मा,जयदेव घोष, संदीप सिन्हा, शंभु गुप्ता, अशोक गुप्ता, अशोक सर्राफ, शिवलाल गुप्तासमेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
कुसई की प्रतिमा का विसर्जन : श्री चैती दुर्गा पूजा समिति कुसई कॉलोनी द्वारा स्थापित प्रतिमा का भी विसर्जन कर दिया गया. इससे पूर्व विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
बंगीय सांस्कृतिक परिषद : बंगीय सांस्कृतिक परिषद द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का शनिवार को विसर्जन शालीमार तालाब में कर दिया गया. सुबह में दशमी की पूजा अर्चना की गयी.
पूजा के बाद महिलाअों ने मां को मिठाई आदि का भोग लगा कर सिंदूर खेला अौर उन्हें विदाई दी. शाम में ढाक आदि के साथ विसर्जन शोभायात्रा परिषद परिसर सेक्टर टू साइट फाइव से शुरू होकर सेक्टर टू गोल चक्कर, विधानसभा चौक, शहीद मैदान होते हुए शालीमार तालाब गया. इसमें काफी संख्या में भक्त शामिल थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement