Advertisement
अरुणाचल व उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन का विरोध, राज्य भर में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
रांची: कांग्रेस ने केेंद्र की भाजपा सरकार पर धारा 356 का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया़ सोमवार को राज्यभर में कांग्रेस कार्यकर्ता अरुणाचल प्रदेश व उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने के विरोध में सड़क पर उतरे़ राजधानी सहित जिला मुख्यालयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका़. […]
रांची: कांग्रेस ने केेंद्र की भाजपा सरकार पर धारा 356 का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया़ सोमवार को राज्यभर में कांग्रेस कार्यकर्ता अरुणाचल प्रदेश व उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने के विरोध में सड़क पर उतरे़ राजधानी सहित जिला मुख्यालयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका़.
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने लोहरदगा और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने पाकुड़ में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया़ श्री भगत ने कहा कि सौदेबाजी और खरीद-फरोख्त की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है़ पैसे और पद का प्रलोभन देकर विधायकों को तोड़ा जा रहा है़ विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है़ पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार को अपदस्थ कर राष्ट्रपति शासन के जरिये भाजपा सत्ता हासिल करना चाहती है़ उत्तराखंड में बहुमत साबित करने से पहले ही राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया़.
इधर, राजधानी में महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अलबर्ट एक्का चौक के पास केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया़ मौके पर सुरेंद्र सिंह, सूर्यकांत शुक्ला, आलोक दुबे, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, सुनील सिंह, प्रो विनोद सिंह, जगदीश साहू, सलीम खान, अरुण श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह बेनी, आशुतोष पाठक, अमन वर्मा, समीर निरंजन बबलू आदि थे़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement