Advertisement
रांची अरबन हाट के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित
रांची : रांची में प्रस्तावित अरबन हाट के निर्माण के लिए नगर विकास विभाग ने 10 करोड़ रुपये आवंटित कर दिये हैं. अप्रैल के अंत तक इसके शिलान्यास की संभावना है. अरबन हाट के निर्माण के लिए 21 करोड़ 13 लाख 95 हजार 400 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है. कांके में बनेगा हाट […]
रांची : रांची में प्रस्तावित अरबन हाट के निर्माण के लिए नगर विकास विभाग ने 10 करोड़ रुपये आवंटित कर दिये हैं. अप्रैल के अंत तक इसके शिलान्यास की संभावना है. अरबन हाट के निर्माण के लिए 21 करोड़ 13 लाख 95 हजार 400 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है.
कांके में बनेगा हाट
अरबन हाट के लिए तैयार प्राक्कलन के मुताबिक कांके में अरबन हाट का निर्माण रांची नगर निगम द्वारा किया जायेगा. इसमें मेन शॉप भवन, एक्जीबिशन हॉल, डोरमेटरी, बैंक्वेट हॉल, फूड कोर्ट, ड्रिंकिंग वाटर शेड, टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण किया जायेगा. इसके अलावा वाटर पूल, लैंड स्केपिंग, फाउंटेन भी होगा. वाटर पूल पर एक हैंगिंग रोपवे का भी निर्माण किया जायेगा. पूरे परिसर में सोलर स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी. कुल 11.6 एकड़ में इसका निर्माण किया जायेगा.
क्या होगा अरबन हाट में : अरबन हाट में हस्तशिल्पियों के लिए एक बाजार उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई साधन भी होंगे. अरबन हाट को एक स्थायी मेला के रूप में विकसित किया जायेगा. बताया गया कि इसका निर्माण दिल्ली अरबन हाट की तर्ज पर किया जायेगा.
वर्ष 2001 से लंबित है अरबन हाट का मामला : अरबन हाट के निर्माण का प्रस्ताव वर्ष 2001 में उद्योग विभाग द्वारा तैयार किया गया था. तब से ही यह मामला लंबित है. अब करीब 15 वर्षों के बाद इसकी राशि आवंटित की गयी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement