मेदिनीनगर: पांकी विधायक विदेश सिंह का मंगलवार काे उनके पैतृक गांव तरहसी प्रखंड के सिलदिलिया में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. सोमवार की रात हृदय गति रुकने के कारण सदर अस्पताल में उन्हाेंने अंतिम सांस ली थी. मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र पंकज सिंह ने दी. राज्य सरकार की ओर से दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह व सतारूढ़ दल के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर पहुंचे थे. श्री सिंह और श्री किशोर ने पांकी जाकर विदेश सिंह काे श्रद्धांजलि दी.
Advertisement
विधायक विदेश सिंह की राजकीय सम्मान से अंत्येष्टि
मेदिनीनगर: पांकी विधायक विदेश सिंह का मंगलवार काे उनके पैतृक गांव तरहसी प्रखंड के सिलदिलिया में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. सोमवार की रात हृदय गति रुकने के कारण सदर अस्पताल में उन्हाेंने अंतिम सांस ली थी. मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र पंकज सिंह ने दी. राज्य सरकार की ओर से दिवंगत विधायक […]
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ : इससे पहले सुबह में विदेश सिंह का पार्थिव शरीर बेलवाटिका स्थित उनके आवास पर लाया गया था, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह करीब 10 बजे अंतिम यात्रा निकाली गयी. कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि देने के बाद शवयात्रा लेस्लीगंज, पांकी, तरहसी, पदमा हाेते हुए सिलदिलिया पहुंची. लोगों ने नम आंखों से विदाई दी. उनके निधन की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग उनके मेदिनीनगर स्थित आवास पर पहुंचे व श्रद्धांजलि दी. यहां आनेवालाें में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी, विधायक सत्येंद्र तिवारी, आलोक चौरसिया, पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी साकेत कुमार सिंह, डीसी के श्रीनिवासन, एसपी मयूर पटेल, पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आनंद शंकर, जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, पूर्व जिप उपाध्यक्ष विनोद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला शामिल थे.
सीने में तेज दर्द पर लाये गये थे अस्पताल : पांकी के कांग्रेस के विधायक विदेश सिंह सोमवार को तरहसी स्थित अपने आवास पर थे. शाम में गांव का भ्रमण किया था. लोगों से बातचीत की थी. आवास में ही आम जनों के साथ खाना खाया था. रात करीब 11.15 बजे वह अपने कमरे में सोने जा रहे थे, उसी दौरान सीने में तेज दर्द हुआ. तत्काल उन्हें वाहन से मेदिनीनगर लाया गया. रात करीब 12.05 बजे उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया. करीब एक घंटे तक इलाज चला. रात 1.15 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया.
पार्टी ने लोकप्रिय व कर्मठ नेता खो दिया : सुखदेव : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि पार्टी ने लोकप्रिय व कर्मठ नेता खो दिया़ विदेश सिंह हमेशा जनता की समस्याओं के निदान के प्रति संवेदनशील रहते थे़.
समाज ने सजग प्रहरी खो दिया : सुबोधकांत : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने विदेश सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि समाज ने एक सजग प्रहरी खो दिया है़ उनकी छवि एक जुझारू जनप्रतिनिधि के रूप में रही़.
विदेश सिंह की सक्रिय राजनीति प्रेरणादायक : हेमंत सोरेन : झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने कहा है कि विदेश सिंह ने झारखंड की राजनीति में अलग पहचान बनायी थी़ उनकी सक्रिय राजनीति हमेशा लोगों को प्रेरणा देती रहेगी़ दुख की इस घड़ी में पूरा झामुमो परिवार विदेश सिंह के परिजनों के साथ है़ झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने भी विदेश सिंह के निधन पर शोक जताया़
प्रखर समाजवादी नेता थे विदेश सिंह : जदयू. विदेश सिंह के निधन पर जदयू ने शोक जताया. प्रदेश मीडिया प्रभारी जफर कमाल ने कहा कि विदेश सिंह एक प्रखर समाजवादी नेता थे.राज्य ने एक प्रभावशाली व कुशल नेता खो दिया है़ उनके निधन पर प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, खीरू महतो, केएन मिश्रा, एनके सिंह, भगवान सिंह, जय सिंह यादव, श्रवण कुमार, आदि ने शोक जताया़.
चमरा लिंडा ने शोक जताया. पांकी विधायक विदेश सिंह के निधन पर बिशुनपुर के विधायक चमरा लिंडा ने शोक जताया़ उन्होंने कहा कि वे इस घटना से मर्माहत हैं. वे हमारे बड़े भाई की तरह थे.
क्षत्रिय महासभा ने भी शोक जताया : विदेश सिंह के निधन पर क्षत्रिय महासभा के संरक्षक सूर्यभान सिंह व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने शोक जताया. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कांके इकाई के संयोजक नागेश्वर प्रसाद सिंह ने भी शोक जताया़
राजनीति में थी विदेश की अलग पहचान : मुंडा. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पांकी विधायक विदेश सिंह के असामयिक निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि विदेश सिंह राजनीति में अपनी अलग पहचान रखते थे.
झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति : अन्नपूर्णा. पूर्व मंत्री व राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस विधायक विदेश सिंह के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि विदेश बाबू सुलझे हुए राजनेता थे़ उनके निधन से झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है.
राज्य ने संघर्षशील नेता खो दिया : सुदेश. आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने विदेश सिंह के निधन पर शोक जताया़ उन्होंने कहा कि राज्य ने एक जुझारू व संघर्षशील नेता खो दिया है़.
राज्य के लिए अपूरणीय क्षति : बंधु : पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि विदेश सिंह के निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement