इस संबंध में उनके भतीजा महेंद्र सिंह ने बताया कि जीएम प्रमोद सिंह और उनकी पत्नी कल्याणी सिंह 12 मार्च को रांची से कोरबा गये थे़ किरायेदार देव कुमार नायक भी होली की छुट्टी में अपने घर पश्चिम बंगाल गये थे़ जब सोमवार की सुबह लौटे, तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली़ उनके घर से अपराधी टीवी और कुछ अन्य कीमती सामान ले गये है़ं उन्होंने जब ऊपर जाकर देखा, तो जीएम के घर के मेन गेट का भी ताला टूटा हुआ था़ उसके बाद उन्होंने जीएम प्रमोद सिंह के भतीजा महेंद्र सिंह (चुटिया में रहनेवाले) को फोन कर चोरी की जानकारी दी़ महेंद्र सिंह ने आकर घर का मुआयना किया, तो दोनों बेडरूम में रखे चार आलमारी और संदूक टूटे हुए थे.
गहनों के डब्बे बेड पर बिखरे थे़ जीएम के घर के चार आलमीरा और संदूक तोड़ कर अपराधी सोना-चांदी के गहने और अन्य कीमती साामन, ड्राइंग रूम में लगी टीवी, पूजा रूम से चांदी के सिक्के ले गये है़ं महेंद्र सिंह के अनुसार अपराधी पांच से सात लाख के गहने और कीमती सामान ले गये होंगे़ उनका कहना है कि कुछ दिन पहले जीएम प्रमोद सिंह की बेटी की शादी हुई है़ उसके सारे गहने भी उसने अपनी मां कल्याणी सिंह को रखने के लिए दिये थे. इधर, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है़