35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेस नेताओं ने अध्यक्ष के खिलाफ मोरचा खोला

रांची: जिला का प्रभारी बनाये जाने से प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं में नाराजगी है़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद प्रदीप बलमुचू ने अध्यक्ष सुखदेव भगत के खिलाफ मोरचा खोल दिया है.उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत की सोच समझ से परे है़ वे संगठन को मजबूत नहीं, कमजोर कर रहे है़ं […]

रांची: जिला का प्रभारी बनाये जाने से प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं में नाराजगी है़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद प्रदीप बलमुचू ने अध्यक्ष सुखदेव भगत के खिलाफ मोरचा खोल दिया है.उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत की सोच समझ से परे है़ वे संगठन को मजबूत नहीं, कमजोर कर रहे है़ं किस आधार पर नेताओं को जिला का प्रभार दिया गया है, नहीं मालूम़ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय रांची से चुनाव लड़ते हैं, उन्हें लोहरदगा में संगठन को मजबूत करने के लिए लगाया जा रहा है़ प्रदेश अध्यक्ष की सोच में पारदर्शिता नहीं है़ नेताओं को जिला में जाकर क्या करना है, यह भी नहीं पता है़ . ऐसे-ऐसे नेताओं को कुछ खास जिला का प्रभार दिया गया है, जिनके पास कोई अनुभव नहीं है़ अशोक चौधरी को पश्चिमी सिंहभूम का प्रभारी बनाया गया है़ वे गांव में क्या काम करेंगे़ स्थानीय भाषा नहीं जानते है़ जनता के बीच क्या संवाद करेंगे़.
कोई फायदा नहीं, मैं खूंटी नहीं जाऊंगा : बलमुचू
प्रदीप बलमुचू ने कहा कि इस तरह से काम बंटवारा का कोई फायदा नहीं है़ मैं खूंटी नहीं जाऊंगा़ ज्ञात हो कि श्री बलमुचू को खूंटी जिला का प्रभारी बनाया गया है़ उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का यह फार्मूला कारगर नहीं है़ .
पहले प्रमंडल का प्रभार देने की हुई थी बात
इधर, कांग्रेस को ऑर्डिनेशन कमेटी के नेताओं ने कहा कि प्रमंडल का प्रभार देने की बात हुई थी़ प्रमंडलीय आधार पर काम बांट कर जिला देखने को कहा गया था़ एक प्रमंडल में चार-चार नेताओं को लगाया जा सकता था़ उनकी सलाह पर जिला व प्रखंड स्तर पर संगठन को खड़ा किया जाता़ कुछ जगहों पर जिलाध्यक्षों को बदलने की भी बात थी, लेकिन बैठक में तय हुए एजेंडे पर काम नहीं हुआ़ प्रदेश के एक बड़े नेता ने कहा कि इसकी शिकायत आलाकमान से भी की है़
किस नेता को किस जिला का प्रभार
सुबोधकांत सहाय- लाेहरदगा, प्रदीप कुमार बलमुचू- खूंटी, फुरकान अंसारी- दुमका, डॉ रामेश्वर उरांव- गढ़वा, धीरज साहू- लातेहार, अजय कुमार – रांची, राजेंद्र प्रसाद सिंह- धनबाद, गीताश्री उरांव- सिमडेगा, डॉ सरफराज अहमद – पूर्वी सिंहभूम, बन्ना गुप्ता- पाकुड़, योगेंद्र साव- जामताड़ा व कामेश्वर बैठा को देवघर जिला का प्रभार दिया गया है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें